सवाई माधोपुर

रणथंभौर घूमने जा रहे तो पहले पढ़ें ये काम की खबर, आज से बदल गए ये नियम

Ranthambore National Park : रणथम्भौर में पूर्व में वन विभाग की ओर से रेलवे की तर्ज पर शुरू किया गया वेटिंग लिस्ट सिस्टम को भी अब बंद कर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
ranthambore__1.jpg
रणथंभौर जाकर आप दिनभर किले घूमने से लेकर सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

Ranthambore National Park : सवाईमाधोपुर। राजस्थान के रणथम्भौर में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग में बुधवार से बड़ा बदलाव किया गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक मई से रणथम्भौर की एडवांस ऑनलाइन बुकिंग को पर्यटकों के लिए केवल आगामी तीन माह के लिए खोला जाएगा।

साथ ही पूर्व में वन विभाग की ओर से रेलवे की तर्ज पर शुरू किया गया वेटिंग लिस्ट सिस्टम को भी अब बंद कर दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट के वाहनों को करंट ऑनलाइन बुकिंग में जोड़ने की तैयारी भी विभाग की ओर से की जा रही है।

गौरतलब है कि गत दिनों जयपुर में वन अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इसमें बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई थी।

विजिटर्स फीडबैक सिस्टम होगा शुरू

इसके साथ ही रणथम्भौर में पर्यटकों की सुविधा के लिए एक विजिटर्स ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस सिस्टम से भ्रमण पर आने वाले पर्यटक अपना फीडबैक ऑनलाइन दे सकेंगे। इसके आधार पर भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बुकिंग प्रक्रिया में और सुधार किए जाएंगे।

Updated on:
01 May 2024 09:30 am
Published on:
01 May 2024 09:30 am
Also Read
View All
लालसोट-गंगापुर हाईवे पर हादसा: शोक सभा से लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल, मृतक की चार माह पहले ही हुई थी शादी

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत