सवाई माधोपुर

नशे में धुत बस ड्राइवर खो बैठा होश, पलट गर्इ सवारियाें से भरी बस, मची चीख पुकार

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास क्षेत्र में गुरुवार सुबह सवारियाें से भरी बस पलट गर्इ।
less than 1 minute read
bus accident in sawai madhopur

सवाई माधोपुर। जिले के बामनवास क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में दाे दर्जन से अधिक लाेग घायल हाे गए। हादसा जयपुर- गंगापुर मार्ग पर ताजपुर मोड़ पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक निजी बस मध्यप्रदेश के सबलगढ़ से जयपुर जा रही थी। तभी रास्ते में बस खेत में पलट गर्इ। बस के पलटते ही यात्रियाें में हाहाकार मच गया आैर वे मदद के लिए चिल्लाने लगे।

यात्रियाें के चिल्लाने के आवाज सुनकर ग्रामीण माैके पर पहुंचे आैर पुलिस काे हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलाें काे मंडावरी सीएससी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियाें काे जयपुर के SMS अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

बस में सवार यात्रियाें के अनुसार, बस चालक ने शरीब पी रखी थी और वह नशे में धुत्त होकर ड्राइविंग कर रहा था। बस में सवारियां भी क्षमता से अधिक थी। इसी वजह चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलटकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

Updated on:
28 Jun 2018 10:39 am
Published on:
28 Jun 2018 10:37 am
Also Read
View All