28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्री बस और पुलिस वाहन में टक्कर, 7 पुलिस कर्मी घायल

बस और पुलिस वाहन में टक्कर 7 पुलिसकर्मी घायल, 2 भोपाल रेफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 27 Jun 2018, 5:35 PM IST

rajgrah, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, road accident, accident, police, hospital,

यात्री बस और पुलिस वाहन में टक्कर, 7 पुलिस कर्मी घायल

राजगढ़। नरसिंहगढ़ शांति धाम रोड़ स्थित बायपास पर यात्री बस व पुलिस वाहन जोरदार टक्कर मारी पुलिस वाहन में 11 पुलिस जवान बैठे हुए थे 7 पुलिस जवान घायल हुए दो की हालत गंभीर नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिव कुमार जितेंद्र सिंह को भोपाल रेफर किया गया बाकी सभी पुलिस जवानों का नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा हैघायलों में सूरज सिंह, नवीन ,दिनेश, बलवीर, राहुल, श्याम, ड्राइवर रमेश चंद्र पुलिस जवान यह हादसा भोपाल सेंट्रल जेल से मुलजिम छोड़कर आ रहे थे। तभी नरसिंगढ़ स्टैंड से होते हुए कोटा भोपाल बस बाहर निकली दोनो बायपास जोड़ पर टकरा गई। जिस समय यह घटना हुई समय जोरदार बारिश हो रही थी।

अभी कुछ दिन पहले भी भोपाल से इंदौर हाईवे पर एक सडक़ दुर्घटना में जिले के कुरावर शहर में रहने वाले पवन सिंघी के परिवार के चार लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीते कुछ दिनों पूर्व की दरमियानी रात तीन बजे की हैं। जब इंदौर में आयोजित एक विवाह समारोह से पूरा परिवार कुरावर लौट रहा था। उसी समय इंदौर-भोपाल हाईवे पर आष्टा के पास मार्डन डेयरी के पीछे खड़े एक ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस दौरान मौके पर ही दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया।

जानकारी के अनुसार पवन सिंघी अपनी बुआ राखी की लड़की की शादी में परिवार साहित शामिल होने के लिए इंदौर गया हुआ था। शनिवार रात रिशेप्सन के बाद, वहां से कुरावर के लिए कार से रवाना हुआ। लेकिन रास्ते में आष्टा के पास उसकी हाईवे की साइड में खड़े ट्रक से भिंड़त हो गई। कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में कार पूरी तरह बिखर गई।

मृतकों में ये है शामिल
मृतकों में पवन सिंघी के पत्नी माधुरी 40 वर्ष, बेटी कनक 15 वर्ष, तारा 7 महीने और ड्राइवर कपिल शर्मा 32 साल शामिल हैं। जबकि दुर्घटना में पवन 42 साल, मां मधुबाला 60 साल गंभीर घायल हो गया, देखना इंदौर रेफर किया गया। वही कार में सवार 10 साल की बेटी नूपुर को कोई चोट नहीं आई।