सवाई माधोपुर

एमपी के मुख्यमंत्री का फर्जी पत्र बनाकर पार्क भ्रमण के लिए मांगी जिप्सी

• •
Updated: 31 Mar 2025, 5:45 PM IST
Feature image
सवाईमाधोपुर.सीएमओ स्तर पर जारी हुआ फर्जीवाड़े का पत्र।

सीएमओ स्तर पर जांच में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में फर्जी तरीके से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से जिप्सी लेने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी एक युवक को डिटेन किया है।
कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि वन विभाग की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें वनाधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद का श्रेय मेहता अपने पांच दोस्तों के साथ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व घूमने आया था। श्रेय मेहता ने जिप्सी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लेटरपेड पर हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र वन विभाग को मेल किया। जिस पर वन विभाग को शक हुआ तो पत्र की पड़ताल की। प्रदेश के सीएमओ स्तर पर जांच हुई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जिसपर वन विभाग की ओर से सवाईमाधोपुर कोतवाली में सोमवार सुबह मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने रणथम्भौर की एक होटल से अहमदाबाद निवासी श्रेय मेहता पुत्र मुकेश मेहता को डिटेन किया है। कोतवाली थानाधिकारी मीणा ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि रणथम्भौर में टिकट की मारामारी के चलते फिलहाल यहां टिकट माफिया सक्रिय है। जिनकी ओर से पर्यटकों को तरह-तरह के आइडिया देकर टिकट कराए जा रहे हैं। इससे पहले भी फर्जी आधार कार्ड आईडी तैयार कर जिप्सी दिलवाने का मामला सामने आ चुका है।

Updated on:
31 Mar 2025, 5:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े

सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’