सवाई माधोपुर

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज प्रताडऩा व हत्या के आरोप में हुआ मामला दर्ज, मृतका के पिता ने कराया मामला दर्ज
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 1:17 PM IST
crime
मलारना डूंगर पोस्टमार्टम के कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण

मलारना डूंगर. थाना क्षेत्र के भूखा गांव में विवाहिता को विषाक्त देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका रसना (28) पत्नी राधामोहन मीना निवासी भूखा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर तीन सदस्य मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता कन्हैया लाल पुत्र रामफूल मीना निवासी आडा डोंगर थाना सपोटरा की रिपोर्ट पर मृतका के पति राधामोहन सहित जेठ सत्यनारायण मीना, उम्मेद सिंह मीना व जेठानी धोड़ी बाई मीना के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व हत्या का मामला दर्ज किया।

थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि भूखा गांव में विवाहिता ने विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में कर कमरे को सील किया है। इधर सूचना पर पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। जहां मृतका के पिता की रिपोर्ट पर दहेज प्रताडऩा व हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह लगाए आरोप
मृतका के पिता ने मौके पर ही पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री रसना कुमार की शादी दस वर्ष पूर्व भूखा निवासी राधामोहन से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने रसना कुमारी को ठीक रखा। करीब 6 माह से ससुराल पक्ष के लोग रसना कुमारी को तंग कर दहेज मांगने लगे थे। मारपीट भी करते थे।

6 माह से रसना कुमारी को अलग रख रखा था। उसे कोई खर्चा भी नहीं देता था। उसे जेठ सत्यनारायण मना, जेठानी धोड़ी बाई मीना, उम्मेद सिंह मीना व पति राधामोहन मीना दहेज नहीं लाने पर मारपीट करते थे। रविवार को उक्त आरोपितों ने रसना कुमारी को विषाक्त देकर मार दिया।

यह भी रही चर्चा
रविवार को भूखा गांव में विषाक्त सेवन से तबीयत बिगडऩे पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग सवाईमाधोपुर निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान रसना की मौत हो गई। मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग मृतका को पुलिस को बताए बिना ही घर ले आए। इस दौरान किसी तरह पीहर पक्ष के लोगों को भनक लग गई। पीहर पक्ष की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया।

ससुराल में हुआ दाह संस्कार
मृतका रसना कुमारी का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पिता कन्हैया लाल मीना को सौंपा था। बाद में पंचों की समझाइश पर पिता ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को बेटी का शव सौंप दिया। इसके बाद भूखा के पंच पटेल ससुराल पक्ष के
लोगों को साथ लेकर शव के साथ भूखा गांव के लिए रवाना हो गए। जहां मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

मासूमों के सिर से उठा मां का साया
भूखा में रविवार को विवाहिता की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। ग्रामीणों ने बताया कि रसना के एक सात वर्षीय पुत्र व पांच वर्षीय पुत्री है। मृतका का पति दिल्ली में शिक्षक बताया है।

विषाक्त सेवन से वृद्ध की मौत
सवाईमाधोपुर. खण्डार थाना इलाके के सेंवती खुर्द गांव में विषाक्त सेवन से वृद्ध की मौत हो गई। खण्डार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी हरिमोहन जाट ने बताया कि मृतक राधेश्याम बैरवा (50) निवासी सेंवती खुर्द है। पुलिस ने बताया कि उसने घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया था। इस पर उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार वृद्ध की मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ऐसे में विषाक्त सेवन किया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल