
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर जहां एक ओर आए दिन आवारा जानवरों के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं आवारा जानवरों की धरपकड़ को लेकर नगर परिषद गंभीर नजर नहीं आ रही है। वहीं ठेकेदार भी जानवरों की धरपकड़ में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
सब्जी मण्डी में लगा रहता है जमावड़ा
बजरिया व शहर स्थित सब्जी मण्डी में भी नगर परिषद की अनदेखी के चलते आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। पूर्व में बजरिया की सब्जी मण्डी में सांड़ों के लडऩे से हादसा भी हो चुका है। इसके बाद भी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। हालांकि नियमों के अनुसार आवारा जानवरों को सब्जी मण्डी से भगाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। ऐसा नहीें करने पर ठेके को निरस्त व जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है।
दिसम्बर माह में किया था टेण्डर
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि आवारा मवेशियों व जानवरों की धरपकड़ के लिए दिसम्बर माह में टेण्डर प्रक्रिया शुरू की थीए लेकिन इसमें राशि कम होने के कारण ठेकेदारों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में अब तक आवारा मवेशियों की धरपकड़ शुरू नहीं हो पाई है।
इनका कहना है....
पूर्व में आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए टेण्डर जारी किए थे, लेकिन आवेदन ही नहीं आया। अब नए सिरे से टेण्डर किए जाएंगे। तब तक के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे।
सुरेन्द्र सिंह यादव, आयुक्त नगर परिषद, सवाईमाधोपुर।
निरीक्षण के दौरान मिले नदारद
सवाईमाधोपुर. आलनपुर क्षेत्र के वार्ड नं.16 छाबड़ी चौक में सफाई में लापरवाही बरतने पर नगरपरिषद ने दो जनों को नोटिस थमाया है। आयुक्त सुरेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को नगरपरिषद की ओर से आलनपुर क्षेत्र वार्ड नं.20 में निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाईकर्मी गौतम व सुरज्या ड््यूटी के दौरान आराम फरमाते मिले।
निरीक्षण में नालियों में कचरा भरा पड़ा पाया गया। रोड पर झाडू भी नहीं लगा था।
वहीं जगह-जगह गंदगी फैली थी। सख्त हिदायत के बाद भी दोनों ने लापरवाही बरतकर हलके से नदारद रहे एवं आराम करते पाए गए। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार मौखिक रूप से हिदायत दी, लेकिन व्यवहार में सुधार नहीं आया। उनको 24 घंटे में आयुक्त के समक्ष स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए। सफाई कार्य में मनमानी करने पर उनका वेतन रोक दिया और इस दिन की अनुपस्थिति दर्ज की गई है। अब आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।