सवाई माधोपुर

दिनभर चली सर्द हवा, फिर बढ़ी सर्दी

दिनभर चली सर्द हवा, फिर बढ़ी सर्दी
less than 1 minute read
sawaimadhopur
Sawimadhopur railway station

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में मौसम का मिजाज फिर से बदला है। इन दिनों सर्दी के तेवर तीखे बने है। हालांकि कुछ दिन पहले सर्दी थोड़ी कम थी लेकिन पिछले दो दिन से क्षेत्र में सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दी है। अचानक बढ़ी सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। सर्दी से बचाव को लेकर रविवार को लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। वहीं गर्म कपड़े पहनने नजर आए। दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे।

धूप नहीं खिलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। सर्दी के चलते सुबह-शाम बाजार में चहल-पहल कम रही। बाजार में स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, शॉल, कंबल आदि की फिर से बिक्री बढ़ी है। सर्दी के मौसम में लोग अपने खानपान व पहनावे पर अधिक ध्यान दे रहे है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनमत तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
06 Jan 2019 08:43 pm
Published on:
06 Jan 2019 08:43 pm
Also Read
View All