कोलकाता

हाकिम के दुलार से हलकाई पीर

सवाईमाधोपुर. भैया देखो तो कोई आया है। वाहनोंं के रुकने की आवाज सुन चौखट पर नेत्रहीन सोना बरबस बोल पड़ी। वाहनों से कलक्टर और अन्य अधिकारियों को आता देख पड़ोसियों ने बताया कि बड़े साहब आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2016, 8:35 PM IST
Feature image

सवाईमाधोपुर. भैया देखो तो कोई आया है। वाहनोंं के रुकने की आवाज सुन चौखट पर नेत्रहीन सोना बरबस बोल पड़ी। वाहनों से कलक्टर और अन्य अधिकारियों को आता देख पड़ोसियों ने बताया कि बड़े साहब आए हैं। यह सुन सोना की आंखें चमक उठीं। शायद अभावों की पीर कुछ कम हो जाए।

राजस्थान पत्रिका में 'फूल से बच्चों के सिर पहाड़ सी पीरÓ शीर्षक से प्रकाशित खबर को पढ़ जिला कलक्टर केसी वर्मा रसद विभाग व अन्य अधिकारियों को साथ ले अंसारी मोहल्ले पहुंचे। जहां उन्होंने पड़ोसियों से ब"ाों की स्थिति के बारे में जाना तथा जर्जर घर में पहुंच अभावों भरे हालात से रूबरू हुए। कलक्टर ने नेत्रहीन सोना व उसके तीनों भाइयों से पीर की दास्तां सुनी तो उनका भी दिल भर आया और बच्चों को दुलारने से खुद को न रोक सके। उन्होंंने मौके पर ही अधिकारियों को बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को दो-दो पोशाक व एक स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने को कहा। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका में 4 सितम्बर के अंक में माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुए मासूमों के दर्द को उजागर किया था।

35 किलो अनाज प्रति माह कराएं उपलब्ध

जिला कलक्टर ने बच्चों की हालत देखने के बाद प्रवर्तन निरीक्षक रामचंद्र शेरावत को बच्चों को हर माह 35 किलो अनाज, तेल, आटा आदि रसद सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोना का होगा उपचार

जिला कलक्टर ने सोना खंगार के उपचार का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सोना को सोमवार को जिला अस्पताल में दिखाया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर उपचार के लिए जयपुर आदि बड़े शहरोंं में भी ले जाया जाएगा। कलक्टर ने सोना के छोटे भाई अनिल खंगार को रोजगार मुहैया कराने का बात कही। इसके लिए श्रम विभाग व रोजगार विभाग से संपर्क साधा जाएगा।

लोग भी आए आगे

जिला कलक्टर के अलावा सामाजिक लोग भी मासूमों की मदद के लिए आगे आए हैं। एडवोकेट रामस्वरूप साहू ने बच्चों को हर माह एक हजार रुपए सहायता राशि देने का निर्णय किया है। एनसीसी अधिकारी ओपी शर्मा ने भी बच्चों की मदद करने की बात कही है। इसके अलावा अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी बच्चों से मिलने उनके घर पहुंचे।

Published on: