सवाई माधोपुर

शिवाड़ में गौरवपथ का निर्माण शुरू

शिवाड़ में गौरवपथ का निर्माण शुरू

2 min read
गौरव पथ का निर्माण कार्य शुरू

शिवाड़. कस्बे में गौरव पथ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गौरव पथ के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों के अलावा घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने आने वाले हजारों यात्रियों के लिए सुविधा होगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने सरपंच का आभार जताया।


बीडीओ ने किया कार्यभार ग्रहण
खण्डार. पंचायत समिति खंडार के नए विकास अधिकारी के रूप में जगदीश प्रसाद बैरवा ने शुक्रवार को कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर गोठबिहारी, हेमराज बैरबा, लड्डू लाल, हरिमोहन मीना, रामरूप मीना, पिंटू गुर्जर व रामलाल गुर्जर सहित पंचायत समिति कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


अभियान कल से
शिवाड़. कस्बे में रविवार को सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कमेटी के तत्वावधान में किसान बचाओ अभियान की शुरुआत होगी। कमेटी के राजस्थान युवा अध्यक्ष देवनारायण कुशवाह ने बताया कि शिवाड़ में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री भी शरीक होंगे।


ऋण माफी शिविर 4 को
सवाईमाधोपुर. राज्य सरकार की बजट घोषणा 2018 के अन्तर्गत फसली ऋण माफी योजना के परिपे्रक्ष्य में सवाई माधोपुर जिले में 4 जून को कुश्तला ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय पर एवं 5 जून को मलारना डूंगर ग्राम सेवा सहकारी समिति के मुख्यालय पर ऋण माफी शिविर लगाए जाएंगे। केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड प्रधान कार्यालय सवाई माधोपुर के प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि समिति मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर सदस्यों की ऋण माफी की सूचियां चस्पा की जाएंगी।


पेट्रोल में मिलावट की शिकायत
खण्डार. कस्बे के लोगों ने एक स्थानीय पेट्रोल डीलर के खिलाफ मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला कलेक्टर व स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया। उनियाला सरपंच हरिमोहन मीना व रामा बाई ने बताया कि पेट्रोल पम्प से 18 लीटर पेट्रोल लेकर आई थी। इसमें डेढ़ लीटर अन्य पदार्थ निकला।उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम आज
बौंली. पुलिस जनसहभागिता कार्यक्रम का शनिवार को बड़ागांव सरवर पंचायत मुख्यालय पर अटल सेवा केंद्र पर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजन होगा। यह जानकारी एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी ने दी।


करेंगे मुलाकात
सवाई माधोपुर . सूचना केन्द्र में शुक्रवार को पत्रकार विकास समिति की बैठक हुई। इसमें पत्रकार विकास समिति से संबंधित मुद्दों पर वार्ता की गई। पत्रकारों के लिए आवंटित भूखण्डों के मामले को लेकर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया से वार्ता पर सहमति बनी। इस दौरान सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सहित पत्रकार उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री सहायता राशि स्वीकृत
सवाईमाधोपुर.मुख्यमंत्री सहायता कोष से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि मृतक बृजराम मीना पुत्र मोहनलाल मीना निवासी जटवाड़ा कलां एवं सम्पत लाल मीना मीना निवासी बिच्छीदौना की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की।


समर कैम्प 6 से
सवाईमाधोपुर. राजकीय कन्या महाविद्यालय में छह जुून से समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्या रूपवती पीपल ने बताया कि इसमें इंग्लिश स्पोकन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें महाविद्यालय की छात्राएं भाग ले सकती हैं।

Published on:
02 Jun 2018 04:58 pm
Also Read
View All