सवाई माधोपुर

पेयजल समस्या दूर करने की मांग,कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

पेयजल समस्या दूर करने की मांग,कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 10:31 AM IST
ज्ञापन सौंपने आए पार्षद।
सवाईमाधोपुर कलक्ट्रेट में पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन सौंपने आए पार्षद।

सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद उप सभापति कपिल जैन व वार्ड नौ पार्षद अलका शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगरपरिषद क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी है। जलदाय विभाग के टैंकरों से कॉलोनियों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पीएचडी की टैंकर वितरण प्रणाली से असमान पानी का वितरण हो रहा है।

इससे वार्डवासियों में रोष बना है। उन्होंने बताया कि शहर, हाउसिंग बोर्ड, बाल मंदिर राजनगर कॉलोनी, आलनपुर, मंडी रोड, बजरिया, खैरदा, आदर्श नगर में पानी की ज्यादा समस्या बनी है। यहां टैंकरों की संख्या बढ़ाने, खराब पड़े हैण्डपंप को सुधरवाने, सिंगल फेज मोटर ठीक कराने की मांग की। उपसभापति ने कलक्टर को बताया कि नगरपरिषद क्षेत्र में करीब तीन सौ सिंगल फेज बोरिंग है। इसमें से आधी से वार्डों में सिंगल फेज बोरिंग खराब पड़ी है। इस पर कलक्टर ने आयुक्त को फोन लगाकर सिंगल फेज बोरिंग ठीक कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर टिम्मा जैन, सुनीता जैन, विमलेश कंवर, हंसराज सैनी, श्यामसिंहल, संदीप शर्मा, गोवर्धन सोनी आदि मौजूद थे।

इसी प्रकार वार्ड 29 माहली मोहल्ला सीताराम कॉलोनी में पेयजल समस्या की मांग को लेकर लोगों ने बुधवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। विमल सैनी, महेश सैनी, दामोदर, ओमप्रकाश सैनी, नीरज सैनी, शंकर सैनी, सौरभ तिवाड़ी आदि ने बताया कि कॉलोनी में एक महीने से पेयजल समस्या बनी है। अधिकारी-कर्मचारी टैंकर भिजवाने का आश्वासन देते हैं, लेकिन टैंकर नहीं आते हैं। इससे महिलाओं को दूर-दराज से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। यहां पीने के पानी के लिए अन्य कोई स्त्रोत नहीं है। लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कलक्टर से समस्या दूर करने की मांग की।


पेयजल के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर लोग
सवाईमाधोपुर. कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने शेरपुर, कुतलपुरा मालियान, खवा, खांडोज, खिलचीपुर, पुसोदा, धणोली,दोंदरी, लोधीपुरा, खटुपुरा आदि गांवों का दौरा कर बिजली व पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान अबरार ने कहा कि जनता के दु:ख दर्द में हमेशा साथ रहना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य हैं। जनता अपना अमूल्य मत देकर जनप्रतिनिधियों को इसलिए चुनती है,

ताकि उनकी समस्याओं निराकरण के लिए जनप्रतिनिधि खुद लड़ सकें। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि आमजन समस्याओं के प्रति उदासीन होकर बैठे तथा आमजन को उनकी समस्या के लिए खुद लड़ाई लडऩी पड़ रही है। पेयजल समस्या को लेकर लोग आए दिन सड़कों पर जाम व प्रदर्शन कर रहे है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बाबु लाल मीणा, आशाराम बैंदाड़ा, साबुदीन सरपंच, सिकंदर खान आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल