सवाई माधोपुर

सम्मेलन की तैयारियों पर की चर्चा

सम्मेलन की तैयारियों पर की चर्चा
2 min read
patrika
सवाईमाधोपुर. महावीर पार्क में नवगठित कार्यकारिणी।


सवाईमाधोपुर. योगी नाथ समाज की जिला शाखा की बैठक गुरुवार को महावीर पार्क में हुई। इसमें योगी समाज के विवाह
सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला सचिव व पंजीयनकर्ता कैलाश योगी ने बताया कि इसमें हरिप्रसाद योगी को संरक्षक, कैलाश योगी को अध्यक्ष,
कैलाश नाथ को उपाध्यक्ष, शिवदास योगी को संयोजक, कोषाध्यक्ष प्रहलाद योगी, महामंत्री सौभाग्य योगी, महासचिव हरीश योगी, सचिव योगी प्रवीण व प्रवक्ता राजेन्द्र योगी को मनोनीत किया गया।

एलपीजी सुरक्षा संगोष्ठी शिविर का आयोजन

भगवतगढ़. कस्बे में एलपीजी गैस का वितरण करने वाली सोनाली इंडेन गैस एजेंसी के सानिध्य में पीला तालाब बस स्टैण्ड पर एलपीजी गैस के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गैस एजेंसी धारक ज्ञानचंद ने बताया कि संगोष्ठी में उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में गैस चूल्हे के इस्तेमाल को लेकर कई प्रकार की सावधानियों का ध्यान रखने के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। संगोष्ठी में कस्बे के अनेक उपभोक्ताओं ने भाग लिया।

सरकारी खरीद केन्द्रों पर लाइसेंसधारी मजदूर ही करें तुलाई
खण्डार. कस्बे में खुले सरसों चना व गेहूं के सरकारी खरीद के न्द्रों पर लाइसेंसधारी मजदूरों से तुलाई करवाने को लेकर पल्लेदार यूनियन अध्यक्ष मिश्रीलाल गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि सरकारी खरीद केन्द्रों पर कम्प्यूटराइज्ड कांटे से ही तुलाई करवाई जाए। इससे किसानों को अधिक फायदा होगा। पल्लेदार किसानों के हित में ही ईमानदारी से तुलाई करेंगे। निविदा प्रक्रि या में ठेकेदार अपने ही लोगों से तुलाई करवाकर किसानों को पूरा दाम नहीं दिलवाते हैं। तुलाई व बोरियां लादने के कार्य में ठेकेदार मनमर्जी से लोग लगाते हैं। जिससे यूनियन के लोगों की कमाई मारी जाती है। यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री से यह मांग की गई है कि पल्लेदार लाइसेंसधारी से तुलाई करवाकर किसानों का हित करें।

Published on:
30 Mar 2018 12:03 pm
Also Read
View All
लालसोट-गंगापुर हाईवे पर हादसा: शोक सभा से लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल, मृतक की चार माह पहले ही हुई थी शादी

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत