सवाई माधोपुर

जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर से हटवाए पोस्टर

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
आचार संहिता की पालना में सामान्य चिकित्सालय परिसर में लगे पोस्टर हटाते कार्मिक।

सवाईमाधोपर. उप जिला कलक्टर के निर्देश पर रविवार को सामान्य चिकित्सालय परिसर में आचार संहिता की पालना के तहत पोस्टर आदि हटवाए गए।
आचार संहिता पालना प्रकोष्ठ के प्रभारी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीएम लक्ष्मीकांत कटारा के निर्देश पर गिरदावर तुलसीराम, हलका पटवारी एवं टीम सामान्य चिकित्सालय पहुंची। यहां आचार संहिता की पालना में राजनैतिक दल एवं नेताओं के पोस्टर हटवाए गए। इस मौके पर टीम ने अस्पताल प्रशासन को इस संबंध में निर्देश दिए तथा आचार संहिता की पूरी तरह से पालना करने की चेतावनी दी। गौरतलब है कि यहां आचार संहिता लगने के बावजूद भी जगह-जगह पोस्टर लगे हुए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी जगह से पोस्टर हटवाए।


20 से चलेगा फूले दर्शन कार्यक्रम
सवाईमाधोपुर. आलनपुर स्थित सैनी छात्रावास में रविवार को माली समाज का जिला स्तरीय अधिवेशन हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कमलेश बारवाल ने जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में 20 अक्टूबर से 3 जनवरी तक फूले दर्शन कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा। इसे समाज बंधुओं ने सहमति दी। इस अवसर पर 3 जनवरी को सैनी छात्रावास में सावित्री बाई फूले की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम रखने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं 25 नवम्बर को होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 25 दिसम्बर को जिला कार्यकारिणी की प्रथम वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाने का निर्णय किया। जिला कोषाध्यक्ष कुंजी लाल सैनी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा समाज के समक्ष रखा।

कुशालीपुरा व बोहना प्रकरण मेें पुलिस की अब तक की गई कार्रवाई पर चर्चा की। इसी प्रकार महात्मा ज्योतिबा फूले छात्रवृत्ति योजना व सावित्री बाई फूले कन्यादान योजना की समीक्षा की। सैनी छात्रावास में जिला कार्यकारिणी ने दो लाख रुपए की लागत से एक कमरा निर्माण का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रामलाल सैनी, खण्डार तहसील अध्यक्ष हुकम चन्द सैनी, रामकल्याण सैनी, श्योजीराम पटेल, भवानी शंकर सैनी, प्रभु लाल सैनी आदि मौजूद थे।

Published on:
15 Oct 2018 03:18 pm
Also Read
View All