सवाई माधोपुर

पीपी भरे पेट्रोल में आग लगाकर युवक पर फेंका, लोगों ने आग बुझा कर बचाई जान

बाइक सवार युवक के उपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगाने का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 5:52 PM IST
fight over petro
पेट्रोल में आग लगा युवक पर फेंका, लोगों ने आग बुझा कर बचाई जान

मलारना डूंगर। यहां स्टेशन रोड स्थित सैनीपुरा तिबारा में परचूनी की दुकान पर बाइक सवार युवक के उपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई गई है। हादसे की सूचना पर मंगलवार सुबह मलारना डूंगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित नहीं मिला।

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जयपुर रेफर किया

उधर हादसे का पता चलने पर सोमवार रात घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने पीडि़त मोहम्मद अशरफ (30) पुत्र अब्दुल सलाम निवासी बहतेड़ को झुलसी अवस्था में सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मंगलवार सुबह जयपुर रेफर कर दिया।

आरोपित भरतलाल के खिलाफ मामला दर्ज

उधर रेफर होने से पूर्व पुलिस ने घायल मोहम्मद असलम के पर्चा बयान लिए हैं। पर्चाबयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित भरतलाल पुत्र लड्डूम माली निवासी सैनीपुरा तिबारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह लगाए आरोप
थाने में तैनात एएसआई बृजेन्द्र सिंह के अनुसार सामान्य चिकित्सालय में भर्ती हादसे में घायल युवक ने पर्चा बयान में बताया कि वह 28 मई सोमवार की रात 8 बजे बाइक पर सवार होकर मलारना स्टेशन से अपने गांव बहतेड़ आ रहा था।

दामाें काे लेकर हुर्इ कहासुनी

रास्ते में सैनीपुरा तिबारा एक परचूनी की दुकान पर रुका। जहां गुटखा खरीदा। इसके बाद दुकानदार से पेट्रोल का दाम पूछा तो उसने 120 रुपए लीटर बताया। पीडि़त ने महंगे दाम होने की बात कही। इस पर दुकानदार 110 रुपए में एक लीटर पेट्रोल देने पर राजी हो गया। दुकान पर चिम्नी जली हुई थी।

आरोपित दुकानदार फरार

आरोपित दुकानदार भरत लाल माली ने एक पीपी भरे पेट्रोल में चिम्नी से आग लगा कर पट्रोल को पीडि़त मोहम्मद असलम के ऊपर उड़ेल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। चिल्लान पर आरोपित दुकानदार मौके से फरार हो गया। इस कुछ लोगों ने आग बुझा कर उसकी जान बचाई।

Updated on:
29 May 2018, 5:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े

सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’