सवाई माधोपुर

नेत्र चिकित्सा शिविर की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

नेत्र चिकित्सा शिविर की तैयारियों को दिया अंतिम रूपलायन्स क्लब की बैठक
2 min read
sawaimadhopur
नेत्र चिकित्सा शिविर की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

गंगापुरसिटी. लायन्य क्लब की साधारण सभा की बैठक उपाध्यक्ष महेन्द्र दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार शाम बाइपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में हुई। इस दौरान 26 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित होने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। संयोजक विजय मुकूट ने क्लब के सदस्यों से सुबह आठ बजे सपरिवार आने की बात कही। सह संयोजक बालमुकुन्द बौहरा ने बताया कि शिविर में 26 जनवरी को मरीजों की भर्ती कर 27 व 28 को जनवरी को ऑपरेशन किए जाएंगे। सचिव अनुज शर्मा ने बताया कि शिविर राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी एवं स्व. मीनादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित होगा। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी सचिव डॉ. जीबी सिंह ने कहा कि शिविर के लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई हैं। संचालन कर रहे दिनेश सिंहल ने अमेरिका स्थित लॉस बेंगास में होने वाली बैठक में अंतर्राष्ट्रीय लायन्स कांन्फ्रेस में भाग लेने वाले सदस्य 25 जनवरी तक अपना शुल्क जमा करा दें। बैठक में सदस्यों का ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया। इस दौरान रवि मंगल , शिवरतन, रेखा अग्रवाल, दीपिका सिंहल, कृष्णा गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सुनील गौरी गुप्ता आदि मौजूद थे।

जीसीसीई व सीएफ- गंगापुरसिटी में लायन्स क्लब की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।

ऋषिकेश बने प्रदेश सचिव
गंगापुरसिटी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश से अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी विस्तार में ऋषिकेश मीना बिछौछ को सचिव मनोनीत किया गया। पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीना, पूर्व विधायक नवल किशोर मीना, कृषि उपज मण्डी पूर्व चेयरमैन राजन्ती देवी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनोनयन पर हर्ष जताया है।

शिक्षक संघ बैठक कल
गंगापुरसिटी. राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की उपशाखा वजीरपुर व गंगापुरसिटी की बैठक 21 जनवरी को सुबह 11 बजे दयाल नगर स्थित कार्यालय में होगी। अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि बैठक में सातवे वेतनमान के फिक्शेसन, प्राथमिक शिक्षा कार्मिकों की वेतन सम्बन्धी समस्या आदि पर चर्चा की जाएगी।

Published on:
20 Jan 2018 10:04 pm
Also Read
View All
लालसोट-गंगापुर हाईवे पर हादसा: शोक सभा से लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल, मृतक की चार माह पहले ही हुई थी शादी

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत