सवाई माधोपुर

गोशाला में चारे-पानी की व्यवस्था कराई जाए गोशाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 4:47 PM IST
चारे-पानी की व्यवस्था कराने की मांग
गोशाला में छोड़े गए 14 गोवंश के चारे-पानी की व्यवस्था कराने की मांग

सवाईमाधोपुर. शिवाड़ राजीव गांधी गोशाला प्रबंध समिति अध्यक्ष ने बुधवार को जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गत दिनों ईसरदा पुलिस चौकी की ओर से गोशाला में छोड़े गए 14 गोवंश के चारे-पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। अध्यक्ष कल्याण बैरवा ने बताया कि कस्बे स्थित राजीव गांधी गौशाला में गत 23 जुलाई को पुलिस चौकी ईसरदा ने 14 गोवंश को पकड़कर गोशाला परिसर में छोड़ दिया था, लेकिन इनके चारे-पानी की व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने बताया कि गोशाला में चारे-पानी का अभाव है। चारदीवारी नहीं है और खुला बाड़ा है। इस दौरान गोवंश की मौत होने, बीमार होने या भागने का अंदेशा बना है। इस पर कलक्टर ने पशुपालन विभाग को आदेशित कर गोशाला के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।


चार माह बाद भी 26 हजार बच्चों को नहीं मिली मार्कशीट आठवीं बोर्ड परीक्षा मार्कशीट डाइट तक पहुंची, स्कूलों तक नहीं
चौथकाबरवाड़ा. शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के चार माह बाद तक छात्रों की मार्कशीट नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में संस्था प्रधान छात्र-छात्राओं को टीसी तक जारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आगामी कक्षा में प्रवेश को लेकर छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो रही है। इस दौरान मामले की जानकारी शिक्षा निदेशालय तक पहुंची तो निदेशालय की ओर से 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश की तिथि में बढ़ोतरी कर दी।

अब अंतिम तिथि 15 अगस्त कर दी गई। पूर्व में माध्यमिक-उच्च माध्यमिक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन जिले में अभ्यर्थियों को अभी तक 8वीं की अंकतालिकाएं नहीं मिली है। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से बोर्ड की अंकतालिकाएं डाइट पहुंच चुकी है, लेकिन डाइट से स्कूलों तक का सफर काफी लम्बा हो गया है। इसके चलते अब विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। विद्यार्थी टीसी लेकर दूसरे विद्यालयों में प्रवेश भी नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।


छंटनी की जा रही है...
आठवीं बोर्ड प्रभारी डाइट सुनील वर्मा ने बताया की जिले के 26783 अभ्यार्थियों की अंकतालिकाएं नहीं पहुंची थी, लेकिन अब अंक तालिकाएं आ चुकी है तथा इनकी छटाई की जा चुकी है। ऐसे में अब इनको विद्यालयों में पहुंचाकर वितरण करवाया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल