सवाई माधोपुर

अब सरकारी स्कूलों में त्योहार पर भी करवा सकेंगे भोजन,मिड-डे मिल योजना में नवाचार

-विशेष दिवस पर कोई भी व्यक्ति या संस्था दोपहर का करवा सकेगी भोजन
2 min read
 Government schools
sawai madhopur Do office : जिला कलक्ट्रेट परिसर में संचालित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय।

सवाईमाधोपुर. शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों ( Government schools ) में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के साथ ठहराव के लिए नई कवायद शुरू की है। प्रदेश में मिड-डे मील ( mid day meal ) में नया नवाचार करने जा रही है। इस नई कवायद के अनुसार अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को सरकार के अलावा कोई भी व्यक्ति या संस्था दोपहर का भोजन करा सकेगा। इससे ना केवल बच्चों को फायदा मिलेगा, बल्कि स्कूल में नामांकन भी बढ़ेगा। इस संबंध में पिछले दिनों जयपुर में मिड डे मील आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में जन सहभागिता बढ़ाने के लिए यह निर्णय किया गया।

ये दिए हैं आदेश
मिड डे मील आयुक्त ने हाल में एक आदेश जारी किया है। इसके तहत अब स्कूल के बच्चों को गुणवत्ता एवं पौष्टिक खाना देने के लिए चलाए जा रहे मिड डे मील में एक और पहल की है। मिड डे मील आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में अब आम आदमी सहित कोई भी संस्था विद्यालयों में छात्रों को खाना खिला सकेगी। स्कूलों में भी विशेष उत्सव पर लोग बच्चों को दोपहर का भोजन करा सकेंगे।

लेनी होगी अनुमति
इसमें कहा गया है कि स्कूलों में बच्चों को खाना खिलाने के लिए संस्था या व्यक्ति को संस्था प्रधान से स्वीकृति लेनी होगी। जिले में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से इस नवाचार को लेकर कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है।

गांव-कस्बों के बच्चों को मिलेगा लाभ
इस आदेश से गांव-कस्बों के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को ज्यादा लाभ होगा। कोई भी मांगलिक कार्य, जन्मदिन या विशेष उत्सव पर भामाशाह या आमजन छात्रों को खाना खिला सकेंगे।

फैक्ट फाइल
- जिले में कुल माध्यमिक एवं उमावि-278
- माध्यमिक स्कूल-63
- उच्च माध्यमिक स्कूल-215
- जिले में प्रा एवं उप्रावि-720
- प्राथमिक स्कूल-429
- उच्च प्राथमिक स्कूल-291


इनका कहना है...
मिड-डे मिल आयुक्त के आदेश के बाद सभी संस्था प्रधानों को इसमें सहयोग करने के लिए कहा है। इससे जिले में अध्ययरत बच्चों को लाभ मिलेगा।
चन्द्रशेखर जैमिनी, सहायक परियोजना समन्वयक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सवाईमाधोपुर

Published on:
13 Aug 2019 09:12 pm
Also Read
View All
‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

Sawai Madhopur News : घरों में अचानक दौड़ा करंट, युवक की मौत, गर्भवती घायल, भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया आदेश, दस्तावेज संशोधन नियम एक माह में तीसरी बार बदला, जानें नया क्या है?