
सवाईमाधोपुर. आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में रविवार रात रणतभंवर गणेश परिवार एवं त्रिनेत्र गणेश जागरण मण्डल के तत्वावधान में भजन संध्या हुई। भजन संध्या में गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। देर रात तक श्रोता भजनों में झूमते रहे। ्गायक कमलेश जायसवाल ने बड़ी दूर से आए है गणपति तेरे द्वार पर हमको...सुनाकर भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद भजन संध्या में मुम्बई से आए सावन कुमार ने गौरा मां के लाल, मेरा तू ही है आसरा..,राजेन्द्र ने मांगने की आदत जाती नहीं है, तेरे आगे लाज मुझे आती नहीं है गणेश...मेघा सूर्यवंशी ने हम हाथ उठाकर कहते है,
हम हो गए गौरीनंदन के..सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार रानू सैन ने गजानंद तेरी कृपा से, किस्मत बुलंद हो गई..,चेतना अग्रवाल ने सुन ले ओ गौरीनंदन, दुनिया के है सताए...,समीक्षा अग्रवाल ने गणपति तुमसे दिल लगाया, दिल दीवाना हो गया, निशा सैनी ने रिद्धी-सिद्धी के दाता हो तुम गणपति सुनाकर श्रोताओं को गणेश भक्ति के रंग में रंग दिया। गायक शानू मंगल ने गजानंद तेरा मेरा रिश्ता पुराना है...,
गायिका अंतिमा शर्मा ने खातों खुलवा ले गजानंद दरबार में..,रेखा सैनी ने स्वर्ग से सुन्दर सपनों से प्यारा है, रणतंभवर दरबार...,गुनगुन अग्रवाल ने गजानंद की कृपा जिस पर बरसती है...दिनेश खूंटेटा ने तेरे भक्तों कि ओ गणपति, मुझको इतनी सी सेवा मिले भजन सुनाकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। ज्योति शर्मा, दीपक गौतम, संजय सुमन, निक्की सैनी, रामचन्द्र प्रजापत, अशोक भामा आदि ने भी गणेश भजन सुनाए। श्रोताओं ने रातभर भजनों का आनंद उठाया। इससे पहले गणेशजी की झांकी सजाई गई। गणेश चालिसा का वाचन एवं गणेशजी की आरती कर भजन संध्या का आगाज किया गया। भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया।
रथयात्रा आज
सवाईमाधोपुर. ट्रस्ट मंदिर श्रीकल्याण महाराज नामदेव समाज के तत्वावधान मेें सोमवार को नामदेव भगवान की रथयात्रा निकाली जाएगी। मंत्री भंवरलाल नामा ने बताया कि यात्रा कल्याण मंदिर से शुरू होक र न्यू मार्केट, सब्जी मण्डी, हरसहाय कटला आदि विभिन्न मार्गों से होकर रघुनाथ मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। यात्रा में झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
किसानों की समस्याओं पर चर्चा
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में स्थित चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुरली मनोहर, विशिष्ट अतिथि राजेश यादव रहे। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक में जिला महामंत्री रामचरण, कपिल महावर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, रामबिलास गुर्जर, फैलुचन्द बैरवा, मोहन सिंह, जम्बू कुमार जैन, भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।