23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव

सवाईमाधोपुर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर आरक्षण लॉटरी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। जिले की 8 पंचायत समितियों में 4 प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। मलारना डूंगर एससी महिला, जबकि सवाईमाधोपुर, बामनवास और बौंली अनारक्षित महिला सीटें हैं।
3 min read
Google source verification
sawaimadhopur panchayati raj election

Sawai Madhopur Panchayati Raj Election (Patrika Photo)

SawaiMadhopur Panchayati Raj Election: पंचायतीराज आम चुनाव को लेकर सवाईमाधोपुर जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पदों की आरक्षण लॉटरी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। खास बात यह है कि जिले की आठ पंचायत समितियों में से चार प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। यानी जिले की आधी पंचायत समितियों में अब प्रधान पद पर महिला चेहरा काबिज होगा।

आरक्षण की स्थिति सामने आने के साथ ही इन सीटों पर महिला दावेदारों को लेकर ग्रामीण राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बुधवार को हुई लॉटरी में मलारना डूंगर प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं, सवाईमाधोपुर, बामनवास और बौंली के प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए तय किए गए हैं। ऐसे में इन चारों पंचायत समितियों में महिलाओं के लिए प्रधान बनने का रास्ता साफ हुआ है।

आधी सीटों पर महिला दावेदारी

प्रधान पदों की लॉटरी में जिले की आठ में से चार पंचायत समितियां महिलाओं के खाते में गई हैं। इनमें एक सीट एससी महिला और तीन सीट अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। इससे इन पंचायत समितियों में अब महिला दावेदारों के नामों को लेकर राजनीतिक दलों और स्थानीय स्तर पर मंथन शुरू होने की संभावना है। वहीं, खंडार में एससी, वजीरपुर में एसटी और चौथ का बरवाड़ा में ओबीसी के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। गंगापुर सिटी का प्रधान पद अनारक्षित रखा गया है।

आरक्षण तय होने के बाद अब पंचायत समितिवार राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। जिन सीटों पर महिला आरक्षण हुआ है, वहां संभावित महिला प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज होंगी। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षित सीटों पर संबंधित वर्ग के दावेदार सक्रिय होंगे।

सवाईमाधोपुर की 8 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति मलारना डूंगर — अनुसूचित जाति (महिला)
पंचायत समिति खंडार — अनुसूचित जाति
पंचायत समिति वजीरपुर — अनुसूचित जनजाति
पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा — अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
पंचायत समिति गंगापुर सिटी — अनारक्षित
पंचायत समिति सवाईमाधोपुर — अनारक्षित महिला
पंचायत समिति बामनवास — अनारक्षित महिला
पंचायत समिति बौंली — अनारक्षित महिला


सवाईमाधोपुर जिला परिषद सदस्य

कुल वार्ड — 31

अनुसूचित जाति: 2, 15, 18
अनुसूचित जाति महिला: 7, 16, 31
अनुसूचित जनजाति: 4, 13, 19, 30
अनुसूचित जनजाति महिला: 1, 6, 22, 23
ओबीसी: 17
अनारक्षित महिला: 9, 10, 11, 12, 21, 24, 27, 29
अनारक्षित वार्ड: 3, 5, 8, 14, 20, 25, 26, 28
पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण
पंचायत समिति — बामनवास

कुल वार्ड — 23

एससी: 3, 6, 17
एससी महिला: 5, 16
एसटी: 9, 21, 23
एसटी महिला: 10, 12
ओबीसी: 1
अनारक्षित महिला: 11, 13, 14, 18, 19, 20, 22
अनारक्षित: 2, 4, 7, 8, 15
पंचायत समिति — बौंली

कुल वार्ड — 19

एससी: 3, 7
एससी महिला: 1, 5
एसटी: 13, 14
एसटी महिला: 11, 16
ओबीसी: 2
अनारक्षित महिला: 4, 6, 9, 10, 18
अनारक्षित: 8, 12, 15, 17, 19
पंचायत समिति — गंगापुर सिटी

कुल वार्ड — 19

एससी: 3, 14
एससी महिला: 6, 10
एसटी: 17
एसटी महिला: 8
ओबीसी महिला: 1
ओबीसी: 13, 16
अनारक्षित महिला: 2, 5, 9, 18, 19
अनारक्षित: 4, 7, 11, 12, 15
पंचायत समिति — सवाईमाधोपुर

कुल वार्ड — 23

एससी: 8, 9
एससी महिला: 11
एसटी: 6, 13, 15, 22
एसटी महिला: 1, 18, 23
ओबीसी: 5
अनारक्षित महिला: 2, 3, 7, 10, 14, 19, 21
अनारक्षित: 4, 12, 16, 17, 20
पंचायत समिति — खंडार

कुल वार्ड — 23

एससी: 6, 8, 20, 21
एससी महिला: 7, 22, 23
एसटी: 15
एसटी महिला: 16
ओबीसी महिला: 12
ओबीसी: 14
अनारक्षित महिला: 3, 5, 9, 10, 17, 18
अनारक्षित: 1, 2, 4, 11, 13, 19
पंचायत समिति — चौथ का बरवाड़ा

कुल वार्ड — 21

एससी: 8, 13
एससी महिला: 3, 14
एसटी: 5, 15, 19
एसटी महिला: 9, 11
ओबीसी: 17
अनारक्षित महिला: 1, 2, 4, 7, 12, 21
अनारक्षित: 6, 10, 16, 18, 20
पंचायत समिति — मलारना डूंगर

कुल वार्ड — 17

एससी: 14
एससी महिला: 13
एसटी: 4, 9
एसटी महिला: 2, 5
ओबीसी महिला: 7
ओबीसी: 3
अनारक्षित महिला: 8, 15, 16, 17
अनारक्षित: 1, 6, 10, 11, 12
पंचायत समिति — वजीरपुर

कुल वार्ड — 15

एससी: 1, 9
एससी महिला: 11, 12
एसटी: 5
एसटी महिला: 10
ओबीसी: 13
अनारक्षित महिला: 2, 3, 4, 7
अनारक्षित: 6, 8, 14, 15

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026