23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरोही पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी: 8 समितियों और 27 वार्डों की सूची जारी, कहीं खुशी तो कहीं बिगड़ा दिग्गजों का गणित

सिरोही में पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी ने सियासी समीकरण बदल दिए। 8 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय हुआ। मंडार में SC, आबूरोड-भावरी में ST, कालंद्री में OBC और शिवगंज, पिंडवाड़ा व सिरोही में सामान्य महिला सीट हुई।
5 min read
Google source verification
sirohi panchayat election reservation list released

Sirohi Panchayat Election Reservation Lottery (Patrika Photo)

Sirohi Panchayat Election Reservation Lottery: सिरोही जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार को आरक्षण लॉटरी ने कई संभावित दावेदारों की सियासी गणित बदल दी। जिले की 8 पंचायत समितियों में प्रधान पद के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया। वहीं, जिला परिषद के 27 वार्डों और पंचायत समितियों के अलग-अलग वार्डों के आरक्षण की भी लॉटरी निकाली गई। आरक्षण सामने आते ही कहीं संभावित प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे तो कहीं चुनावी तैयारियों में जुटे नेताओं को मायूसी हाथ लगी।

जिले की 8 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। मंडार पंचायत समिति में प्रधान पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं, आबूरोड और भावरी पंचायत समितियों में प्रधान पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें आबूरोड में प्रधान पद एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं, कालंद्री पंचायत समिति में प्रधान पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। जबकि शिवगंज, पिंडवाड़ा और सिरोही पंचायत समितियों में प्रधान पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

प्रधान पद के आरक्षण के साथ ही सिरोही जिला परिषद के 27 वार्डों की भी लॉटरी निकालकर सदस्यों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। इसके बाद जिले की सभी 8 पंचायत समितियों के अलग-अलग वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी लॉटरी के माध्यम से पूरी की गई। आरक्षण की पर्ची निकलते ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके संभावित दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ गईं। किसी के वार्ड में मनमाफिक आरक्षण आया तो चेहरे पर खुशी नजर आई, वहीं किसी का वार्ड दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित होते ही चुनावी समीकरण बिगड़ गए।

पूरी लॉटरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान विधायक मोतीराम कोली, पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया सहित गुमान सिंह देवड़ा, भवानीसिंह भटाणा, कुलदीप सिंह पालड़ी और गणपतसिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक पदाधिकारी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया का संचालन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने किया।

आरक्षण की लॉटरी को पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए दो छोटे बच्चों की भी मदद ली गई। कलेक्टर ने स्वयं लॉटरी की पर्चियां डिब्बे में डालीं और बच्चों से एक-एक कर पर्चियां निकलवाकर आरक्षण का निर्धारण कराया। जैसे-जैसे वार्डों का आरक्षण सामने आता गया, वैसे-वैसे नेताओं और संभावित प्रत्याशियों के चेहरे के भाव भी बदलते नजर आए। जो दावेदार लंबे समय से चुनावी तैयारी में जुटे थे, उनके वार्ड के आरक्षित होने से समीकरण बदल गए। वहीं, अनुकूल या अनारक्षित वार्ड मिलने वाले दावेदारों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

कुल मिलाकर सिरोही में आरक्षण की लॉटरी ने पंचायत चुनाव से पहले ही कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, तो कई चेहरों के लिए चुनावी रास्ता खोल दिया। अब आरक्षण के बाद राजनीतिक दलों के सामने प्रत्याशी चयन की चुनौती होगी और संभावित दावेदारों की सक्रियता भी और बढ़ने वाली है।

भावरी पंचायत समिति के 19 वार्डों का आरक्षण

भावरी पंचायत समिति के 19 वार्डों के लिए निकाली गई लॉटरी में वार्ड संख्या 04 एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 14, 11, 07, 13, 02, 12 और 01 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 13, 12 और 07 एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 10 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 05, 18, 09, 15, 08 और 19 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

मंडार पंचायत समिति के 15 वार्डों का आरक्षण

मंडार पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए निकाली गई लॉटरी में वार्ड संख्या 11, 13, 08 और 03 एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 03 और 08 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 14 और 09 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 09 एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 10 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 15, 05, 01 और 07 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

रेवदर पंचायत समिति के 21 वार्डों का आरक्षण

रेवदर पंचायत समिति के 21 वार्डों के लिए हुई आरक्षण लॉटरी में वार्ड संख्या 10, 11, 08, 06, 09, 12 और 04 एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 10, 12 और 11 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 15 और 02 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 02 एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 13 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 20, 07, 16, 21, 17 और 03 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

आबूरोड पंचायत समिति के 23 वार्डों का आरक्षण

आबूरोड पंचायत समिति के 23 वार्डों की निकाली गई लॉटरी में वार्ड संख्या 08 एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 14, 17, 16, 18, 13, 15, 07, 12, 02, 05, 03, 04, 10, 06, 19 और 20 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 14, 12, 03, 20, 07, 17, 16 और 19 एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 11, 01 और 21 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

पिंडवाड़ा पंचायत समिति के 19 वार्डों का आरक्षण

पिंडवाड़ा पंचायत समिति के 19 वार्डों के लिए निकाली गई लॉटरी में वार्ड संख्या 01 एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 08, 09, 07, 18, 06, 10 और 05 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 09, 08 और 07 एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 15 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 03, 17, 19, 16, 12 और 04 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

शिवगंज पंचायत समिति के 19 वार्डों का आरक्षण

शिवगंज पंचायत समिति के 19 वार्डों के लिए निकाली गई लॉटरी में वार्ड संख्या 13, 04, 10 और 03 एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 10 और 03 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 14, 09, 12 और 11 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 11 और 14 एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 02 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 05, 07, 01, 16 और 06 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

कालंद्री पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण

कालंद्री पंचायत समिति के वार्डों के लिए हुई आरक्षण लॉटरी में वार्ड संख्या 08, 10, 13 और 14 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड संख्या 08 और 14 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 05 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 09 और 12 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड संख्या 12 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 15, 06, 02 और 01 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

सिरोही पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण

सिरोही पंचायत समिति के वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी में वार्ड संख्या 10, 09, 06 और 05 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड संख्या 05 और 06 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड संख्या 08 और 13 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड संख्या 13 एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड संख्या 12 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, वार्ड संख्या 15, 03, 04 और 14 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026