23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तस्वीरें साफ, जानें आपकी पंचायत समिति में प्रधान पद किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित

श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण तय हो गया है। 6 पद सामान्य, 4 एससी और 1 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। श्रीगंगानगर उत्तर व रायसिंहनगर एससी महिला, दक्षिण व राजियासर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।
1 minute read
Google source verification
sri ganganagar panchayati raj elections reservation lottery

Sri Ganganagar Panchayati Raj Elections Reservation Lottery (Patrika Photo)

Sri Ganganagar Panchayati Raj Elections Reservation Lottery 2026: श्रीगंगानगर: पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर श्रीगंगानगर जिले में पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जिले की कुल 11 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का वर्गवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें 6 पद सामान्य, 4 पद अनुसूचित जाति (एससी) और 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है।

आरक्षण के अनुसार श्रीगंगानगर उत्तर पंचायत समिति का प्रधान पद एससी महिला, श्रीगंगानगर दक्षिण का सामान्य महिला तथा सादुलशहर का सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। श्रीकरणपुर का प्रधान पद सामान्य, पदमपुर का एससी, रायसिंहनगर का एससी महिला, घड़साना का एससी और अनूपगढ़ का ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं, सूरतगढ़ का प्रधान पद सामान्य, श्रीविजयनगर का सामान्य महिला तथा राजियासर (नवीन) का प्रधान पद भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

11 पंचायत समितियों का आरक्षण विवरण

श्रीगंगानगर उत्तर – एससी महिला
श्रीगंगानगर दक्षिण – सामान्य महिला
सादुलशहर – सामान्य
श्रीकरणपुर – सामान्य
पदमपुर – एससी
रायसिंहनगर – एससी महिला
घड़साना – एससी
अनूपगढ़ – ओबीसी
सूरतगढ़ – सामान्य
श्रीविजयनगर – सामान्य महिला
राजियासर (नवीन) – सामान्य महिला

आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब पंचायत समितियों में प्रधान पद के संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। महिला वर्ग के लिए आरक्षित पंचायत समितियों में महिला दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर प्रत्याशियों के नामांकन और चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगी।

जिला परिषद के 39 जोन भी आरक्षित

श्रीगंगानगर जिले में जिला परिषद के 39 सदस्य जोन का भी आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें एससी, एससी महिला, ओबीसी, ओबीसी महिला और अनारक्षित महिला सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026