21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति, 15 साल बाद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का कब्जा; वजीरपुर-खंडार में BJP जीती

सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की मेवा चौधरी सभापति बनीं। उन्हें 43 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 15 वोट मिले। गंगापुरसिटी में 15 साल बाद कांग्रेस ने बीजेपी का बोर्ड पलट दिया। बामनवास में कांग्रेस की रेखा मीणा, वजीरपुर में भाजपा की जगनी देवी और खंडार में भाजपा के राजेश खटीक अध्यक्ष बने।
3 min read
Google source verification
sawai madhopur municipal council election result

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति (पत्रिका फोटो)

Sawai Madhopur Nagar Parishad Election Result: सवाई माधोपुर जिले के निकाय चुनाव में सोमवार को सभापति और अध्यक्ष पदों के नतीजे घोषित किए गए। सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुईं। वहीं गंगापुरसिटी में कांग्रेस ने 15 साल बाद भाजपा का बोर्ड हटाकर सभापति पद पर कब्जा किया। इसके अलावा वजीरपुर और खंडार में भाजपा तथा बामनवास में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित

सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुई हैं। उन्हें 43 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र चौधरी को 15 वोट प्राप्त हुए। दो पार्षदों ने मतदान नहीं किया। सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 56 की पार्षद मेवा चौधरी और कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 6 के पार्षद शैलेंद्र चौधरी ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

मतदान से पहले पार्षदों को निर्वाचन की शपथ दिलाई गई। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। मतदान को देखते हुए नगर परिषद परिसर और आसपास पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।

गंगापुरसिटी में 15 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड

गंगापुरसिटी नगर परिषद में कांग्रेस ने 15 साल बाद भाजपा से सत्ता छीन ली। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल उर्फ कुबेर सभापति निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के विजय कुमार गुप्ता को 14 मतों से हराया। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, कृष्ण कुमार को 37 और भाजपा के विजय कुमार को 23 वोट मिले। नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस को 27 और भाजपा को 17 सीटें मिली थीं। 16 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बोर्ड गठन का समीकरण तय होना था। इनमें 10 निर्दलीय कांग्रेस खेमे में गए, जबकि 6 निर्दलीय भाजपा के साथ रहे।

मतदान से पहले कांग्रेस पार्षदों को निर्वाचन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद मतदान हुआ। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया और निर्वाचन अधिकारी ने कृष्ण कुमार को प्रमाण-पत्र सौंपा। सभापति चुनाव को लेकर नगर परिषद परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्य गेट सहित आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और बेरिकेडिंग की गई।

बामनवास में मतदान को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने जीता बोर्ड

बामनवास में मतदान केंद्र पर विधायक इंदिरा मीणा के प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। भाजपा की पूर्व पंचायत समिति प्रधान शशि कला मीणा विधायक की गाड़ी के सामने आ गईं। इसके बाद काफी देर तक बहस और हंगामा हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पार्षद मतदाताओं के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बामनवास नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा के 7, कांग्रेस के 9 और 4 निर्दलीय पार्षद थे। बहुमत के लिए 11 वोट जरूरी थे। कांग्रेस ने 3 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल किया और कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मीणा को 12 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी संतरा मीणा को 8 वोट मिले। रेखा मीणा ने भाजपा की संतरा मीणा को 4 वोट से हराकर बामनवास नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया। रेखा मीणा वार्ड नंबर 14 से पार्षद निर्वाचित हुई हैं। परिणाम के बाद कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाया।

वजीरपुर में एक वोट से भाजपा की जीत

वजीरपुर नगर पालिका में भाजपा की जगनी देवी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस की दुलारी देवी को एक वोट से हराया। जगनी देवी को 13 और दुलारी देवी को 12 वोट मिले। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर पालिका गठन के बाद हुए पहले अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की।

खंडार में भाजपा के राजेश खटीक अध्यक्ष बने

खंडार नगर पालिका में भाजपा के राजेश खटीक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा प्रत्याशी को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 11 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा ने 2 वोट से जीत दर्ज की। भाजपा पार्षद मानवेन्द्र आकोदिया मतदान के दौरान उपस्थित नहीं हुए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग