29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Tourism: एक्सप्रेस-वे पर चमकेंगे रणथम्भौर-सरिस्का के होर्डिंग्स, पर्यटकों को लुभाने की खास तैयारी

रणथम्भौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व को पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर बड़े होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। वन विभाग ने पहले चरण के लिए 20 लाख रुपए से अधिक का बजट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Ranthambore Tiger Reserve

File Photo

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर और अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व को ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों तक पहुंचाने और उन्हें सफारी के लिए आकर्षित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वन विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब एक्सप्रेस-वे पर भी रणथम्भौर और सरिस्का का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेस-वे पर खास जगहों का चयन कर बड़े होर्डिंग्स लगाने की योजना बनाई गई है। योजना के पहले चरण के लिए वन विभाग ने 20 लाख रुपए से अधिक का बजट जारी किया है। इस पहल के जरिए एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले लोगों को टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी मिलेगी और उन्हें यहां आने के लिए आकर्षित किया जाएगा।

रणथम्भौर की जैव विविधता अब एक्सप्रेस वे पर दिखेगी

योजना के तहत एक्सप्रेस-वे पर ऐसी प्रमुख और रणनीतिक जगहों का चयन किया जाएगा, जहां से गुजरने वाले लोगों की नजर आसानी से इन होर्डिंग्स पर पड़ सके। इन स्थानों पर रणथम्भौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व से जुड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इनमें रणथम्भौर के वन्यजीवों और यहां की समृद्ध जैव विविधता के साथ-साथ जलवायु, सफारी का समय और दूसरी जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी। इससे एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले पर्यटकों को टाइगर रिजर्व से जुड़ी अहम जानकारी रास्ते में ही आसानी से मिल सकेगी और वे सफारी की योजना बना सकेंगे।

देश-दुनिया तक पहुंचेगी हमारी पहचान

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस योजना का मुख्य उद्देश्य टाइगर प्रोजेक्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना है, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले अधिक से अधिक पर्यटक रणथम्भौर और सरिस्का का रुख करें। एक्सप्रेस-वे पर लगाए जाने वाले होर्डिंग्स के जरिए लोगों को टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी मिल सकेगी और वे यहां की सफारी के लिए आकर्षित होंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से टाइगर रिजर्व की पहचान और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इनका कहना है

सरकार के निर्देशानुसार टाइगर रिजर्व के प्रचार-प्रसार के लिए एक्सप्रेस वे पर होर्डिंग्स लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रमुख मार्गों पर ये होर्डिंग्स नजर आएंगे। -संजीव शर्मा, उपवन संरक्षक (पर्यटन) रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग