सवाई माधोपुर

अवैध बजरी से भरे चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

अवैध बजरी से भरे चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
less than 1 minute read
अवैध बजरी से भरे चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
illegal gravel

मलारना डूंगर. अवैध बजरी खनन व निर्गमन के खिलाफ कार्रवाई के लिए भारी भरकम पुलिस बल के साथ निकले खनिज विभाग ने रात भर निगरानी के बाद शुक्रवार अल सुबह अवैधानिक बजरी परिवहन करते चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर लिए। खनिज विभाग को बजरी के ट्रेक्टर ट्रॉली जब्ती के दौरान स्थानीय थाना पुलिस की मदद लेना पड़ा।

गौरतलब है कि मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से अवैध बजरी निर्गमन की सूचना पर गुरुवार रात खनिज विभाग के फोरमैन वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आरएसी के अतिरिक्त जाब्ते के साथ गंगापुर मोड़ पर नाकाबंदी की गई। रात भर इंतजार के बाद भी यहां से बजरी का कोई भी वाहन नही निकला। सुबह सूरज निकलने के बाद खनिज विभाग को सूचना मिली कि भूखा गांव की तरफ से बजरी के वाहन आ रहे है।

इस पर थानाधिकारी जितेंद्र सिंह के साथ भूखा रोड पर पहुंचे तो अवैध बजरी से भरे चार ट्रेक्टर ट्रॉली मिले। इन्हें जब्त कर थाने में खड़ा किया है। खनिज सहायक अभियंता ललित मंगल ने बताया कि जब्त शुदा ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर नियमानुसार जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
12 Jun 2020 05:29 pm
Also Read
View All
सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव

Rajasthan Nikay Chunav : सवाई माधोपुर उपसभापति चुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी बनीं सभापति, 15 साल बाद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का कब्जा; वजीरपुर-खंडार में BJP जीती

Sawai Madhopur : रसोई में था 5 फीट लंबा करैत सांप, देखते ही बहू की निकली चीख, जानें- काटे तो क्या करें, क्या न करें