सवाई माधोपुर

गंगापुरसिटी के नौनिहाल ने किया कमाल

गंगापुरसिटी के नौनिहाल ने किया कमाल
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 12:28 PM IST
गंगापुरसिटी के नौनिहाल ने किया कमाल
गंगापुरसिटी के नौनिहाल ने किया कमाल

गंगापुरसिटी. यहां नसियां कॉलोनी स्थित डीएस साइंस एकेडमी में साइंस वर्ग में बेहत्तर परिणाम आने पर यहां विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। निदेशक ईंजी. उमेश शर्मा ने बताया कि आईआईटी जेईई मेन्स मे 165 सलेक्शन देने के बाद विज्ञान वर्ग के बोर्ड परिणाम भी टॉप रहा। एकेडमी के छात्र गौरवकुमार मीना ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एकेडमी ने दावा किया है कि ये छात्र राजीवसिंह नरूका की तर्ज पर आगे आएगा। जिले में इसके सर्वाधिक प्रतिशत माने जा रहे हैं। एकेडमी के छात्र माजिद खान ने 96, भावना गुप्ता ने 95.80, अभिषेक गुप्ता ने 95.40 प्रतिशत, अभिषेककुमार मीना ने 95.40 प्रतिशत, दिंगत गौड़ व रौनक गर्ग ने 94.20, मोहित सिंघल ने 94 प्रतिशत, सुबोध सांडिल्य 93.60, विकास कुमार, 93.20 प्रतिशत लेकर कीर्तिमान स्थापित किया हैं।


राज्य सरकार की तरफ से भावना गुप्ता को पदमाक्षी पुरस्कार के साथ एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। एकेडमी के छात्र जतिन मीना ने जेईई मेन में 300 अंक हासिल किए, नवनीत टांंक, विकास कुमार, मोहित सिंघल, राहुल रोडिय़ा का आईआईटी जेईई मेन में उच्च प्राप्ताकों के साथ चयन हुआ है। प्रियंका गुर्जर, सुबोध सांडिल्य नीट में 550 अंक हासिल किए। एकेडमी के ऐसे कई अन्य छात्रों का न केवल कॉम्पटीशन में सलेक्शन प्राप्त किया है अपितु बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे हैं। गौरतलब है कि एकेडमी के छात्र राजीवङ्क्षसह नरूका ने विज्ञान वर्ग 2017 में 98.80 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम मेरिट हासिल की। छात्र को प्रदेश के गृहमंत्री व शिक्षामंत्री ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। सत्र 2016 में विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत अंकों से साथ राज्य में तीसरा स्थान लाने वाली एकेडमी की छात्रा श्रुति बंसल को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

ज्योति को मिला गोल्ड मेडल
बामनवास. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से गत दिनों आयोजित दीक्षंात समारोह में बामनवास तहसील के भांवरा गांव निवासी ज्योति प्रजापत को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि ज्योति ने राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए वर्ष 2017 में प्रवेशिका परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पिता घनश्याम प्रजापत स्थानीय विद्यालय में ही शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने गोल्ड मेडल प्रदान किया।

डाक सेवकों की हड़ताल
गंगापुरसिटी. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवकों की ओर से दिया रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। डाक सेवकों ने धरना स्थल पर सभा कर सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। मण्डल सचिव दारासिंह बैंसला ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट सौंपने के 29 माह बाद भी उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पाया है। इस मांग को लेकर मण्डल के डाक सेवकों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भी
सौंपा है। उन्होंने एकजुटता बनाए रखने व मांगे पूरी होने तक आन्दोलन करने का निर्णय किया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल