सवाई माधोपुर

Heavy Rain: राजस्थान में मूसलाधार बारिश के बीच आई अच्छी खबर, इस जिले के दो बांध हो गए ओवरफ्लो

Heavy Rain in Sawai madhopur: राजस्थान के कई जिलों में मानसून की मूसलाधार बारिश के बीच सवाईमाधोपुर से अच्छी खबर सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 2:27 PM IST
Dheel-Dam
पानी की आवक के बाद छलका ढील बांध। फोटो: पत्रिका

Sawai Madhopur Heavy Rain: सवाईमाधोपुर। राजस्थान के कई जिलों में मानसून की मूसलाधार बारिश के बीच सवाईमाधोपुर से अच्छी खबर सामने आई है। सवाईमाधोपुर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद बांधों में पानी की आवक बढ़ रही है। अच्छी बात ये है कि इस मानसून में 14 में से 2 बांध अब तक ओवरफ्लो हो चुके है।

जिले का ढील बांध रविवार शाम को छलक गया। वहीं, भगवतगढ़ बांध पहले ही ओवरफ्लो हो चुका था। हालांकि, 14 बांधों में पानी की आवक हुई है और 4 बांध अभी भी खाली है। मौसम विभाग की मानें तो अभी सवाईमाधोपुर में बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस महीने में कई और बांध ओवरफ्लो हो सकते है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार ढील बांध की भराव क्षमता 16 फीट है। आवक बढ़ने से शाम पांच बजे बांध ओवरफ्लो हो गया। सुबह आठ बजे तक ढील बांध में 15 फीट 6 इंच पानी की आवक हो चुकी थी, लेकिन रविवार शाम बांध ओवरफ्लो हो गया और छलकने लगा।

18 बांधों में से 14 बांधों में पानी की आवक

जिले में बारिश के बाद जल संसाधन विभाग के अधीन कुल 18 बांधों में से 14 बांधों में पानी की आवक हुई है। इनमें से ढील व भगवतगढ़ बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जबकि शेष बांधों में पानी की आवक जारी है। वहीं जिले के नानतलाई, मोती सागर, बनिया वाला एवं नया तालाब लिवाली में पानी की आवक शून्य है।

Updated on:
7 Jul 2025, 2:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल