सवाई माधोपुर

Good News: जल्द ही कूनो से कुछ चीते आ सकते हैं राजस्थान, मुकुंदरा-शेरगढ़ किए जा सकते है शिफ्ट

एमपी के कूनो अभयारण्य में चीतों की लगातार मौत होने से चीता प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 2:11 PM IST
cheetah
Good News: अब एमपी से राजस्थान भेजे जाएंगे चीते!, सुप्रीम कोर्ट ने चीतों की मौत के बाद दी सलाह

सवाईमाधोपुर/पत्रिका। एमपी के कूनो अभयारण्य में चीतों की लगातार मौत होने से चीता प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में अब वन विभाग व सरकार कूनो से कुछ चीतों को राजस्थान में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अब तक वन विभाग की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन सूत्रों की माने तो इस संबंध में उच्च स्तर पर मंथन किया जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है जल्द ही कूनो से कुछ चीतों को राजस्थान में शिफ्ट किया जाए।

मुकुंदरा-शेरगढ़ में से किसी एक जगह किए जा सकते है शिफ्ट
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2015 के आसपास कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व व बारां के शेरगढ़ अभयारण्य को वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया की टीम ने अपने दौरे के दौरान चीतों के लिए अनूकूल माना था। हालांकि दूसरे चरण में चीतों को यहां पर बसाने की बात कही गई थी, लेकिन अब कूनो में लगातार चीतों की मौत होने से इस दिशा में एक बार फिर से प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई थी फटकार : कूनो में लगातार चीतों की मौत होने के बाद पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार व वन विभाग को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब कूनो में लगातार चीतों की मौत हो रही है। तो चीतों को कूनो के अलावा कहीं और शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। ऐसा क्या है कि चीतों को राजस्थान के जंगलों में शिफ्ट नहीं किया जा सकता।

इनका कहना है
चीतों को राजस्थान लाने की बात पहले से चल रही हैं। लेकिन इस संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देश नहीं मिले हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बीजू जोय, उपवन सरक्षंक, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में RTDC के 4 मशहूर होटल लीज पर देने की तैयारी, PPP मॉडल पर निजी हाथों में जाएगी कमान; पहले भी हो चुका है ऐसा

सवाई माधोपुर जिले में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपए की नकली दवा जब्त

Sawai Madhopur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: सवाई माधोपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 26 में जीत

ब्यावर-दौसा-भरतपुर के बीच 277 किमी लंबा बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

आखिर 6 महीने से क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन? सवाईमाधोपुर में 1500 उपभोक्ता परेशान, जानें अफसर ने क्या कहा