सवाई माधोपुर

Good News: राजस्थान में यहां FREE में देंगे सिलाई मशीन और अन्य सामान, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए देंगे पार्लर और सिलाई की ट्रेनिंग

बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शारदा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सामाकिजक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। ताकि अन्य महिलाएं भी जागरूक होकर सक्रिय रूप से जुड़ सकें।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2024, 3:21 PM IST
Feature image

Gangapur City: सर्व ब्राह्मण महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शीतला माता रोड पर बुधवार देर शाम दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर समाज हित में आगामी आयोजन व सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शारदा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सामाकिजक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। ताकि अन्य महिलाएं भी जागरूक होकर सक्रिय रूप से जुड़ सकें।

मुख्य अतिथि डॉ. शैल शास्त्री ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपसी जुड़ाव व भाईचारा बढ़ता है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व डीईओ गोविंद दीक्षित ने कहा कि महासभा की ओर से लहरिया महोत्सव व डांडिया महोत्सव समेत प्रकार के आयोजन समय-समय पर कराए जाते है। इससे महिलाओं को मंच मिलता है। जिला अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने आभार व्यक्त किया। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए नई पहल करते हुए सिलाई व पार्लर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन व अन्य सामग्री भी वितरित की जाएगी। संचालन जिला महामंत्री संगीता शर्मा ने किया।

इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री शर्मा, प्रदेश सचिव शोभा दीक्षित, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा व तहसील अध्यक्ष ममता उपाध्याय का दुपट्टा पहन कर समान किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष पे कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर विजय शर्मा और जिला मंत्री पद पर हिमांशु शर्मा का मनोनयन किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्वती शर्मा, सपना शर्मा, अनीता व्यास, संध्या शर्मा, मीना शर्मा, आरती शर्मा, शिवानी शर्मा, कोमल शर्मा, अनुराधा शर्मा, आशा शर्मा, रेनू भारद्वाज, ममता शर्मा, मीनाक्षी उपाध्याय, निशा शर्मा, बीना शर्मा, रीना भारद्वाज, सुनीता शर्मा, कोमल पाराशर, प्रेम शर्मा, सतीश शर्मा, अरविंद शर्मा व उमेश शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Updated on:
22 Nov 2024, 3:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल