सवाई माधोपुर

जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रैक जाम करने की तैयारी में गुर्जर आंदोलनकारी, प्रशासन हुआ अलर्ट

गुर्जरों द्वारा ट्रैक जाम को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है...

less than 1 minute read

सवाई माधोपुर/चौथ का बरवाडा।

गुर्जरों को 5 प्रतिशत की मांग को लेकर आज छठे दिन भी गुर्जर आंदोलनकारी पटरियों पर डटे हुए है। सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं आने से गुर्जरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में रजवाना पंचायत के भोमयाजी के स्थान पर गुर्जर समाज के लोग एकत्रित हुए है और आरक्षण को लेकर बैठक हो रही है। बैठक में आरक्षण संघर्ष समिति के कैप्टन हरिप्रसाद कंवर भी पहुंचेंगे। गुर्जर समाज बैठक में आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगा। बताया जा रहा है कि इस गोपनीय बैठक के बाद गुर्जर समाज आंदोलन पर आगे का निर्णय लेगा और जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रैक जाम करेंगा। गुर्जरों द्वारा ट्रैक जाम को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। उधर, गुर्जरों की ओर से बांदीकुई में जयपुर दिल्ली रेलवे ट्रैक को भी जाम करने की चेतावनी के बाद आज भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अब गुर्जरों ने डायवर्ट रूटों को भी जाम करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते बांदीकुई रेलवे ट्रैक बंद की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी। इधर, सिकंदरा में पुलिस प्रशासन के सतर्क रहने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस प्रशासन चाक चौबंद है। आंदोलनकारी रात को जाम स्थल पर टिके रहे। वहीं दूसरी ओर आन्दोलनकारियों ने बुधवार सुबह सिकन्दरा चौराहे पर साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान भी चलाया।

Published on:
13 Feb 2019 01:29 pm
Also Read
View All