सवाई माधोपुर

संतों के आगमन से पावन हुई धरा

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
शिवाड़ कस्बे में आयोजित अखिल भारतीय संत सम्मेलन को संबोधित करते संत व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भीड़।

शिवाड़. कस्बा स्थित घुश्मेश्वर धाम में सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट संत सम्मेलन का समापन हुआ, इसमें अनेकों संतों ने भाग लिया। वहीं देश और समाज की दिशा और दशा पर अपने विचार व्यक्त किए। शिवाड़ कस्बे में चातुर्मास कर रहे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानन्दजी तीर्थ भानपुरा पीठ मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में संत सम्मेलन का आगाज गत रविवार को हुआ था। इस अवसर पर अखिल भारतीय संत सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामानंदाचार्य महाराज, स्वामी हंस देवाचार्य महाराज, अखिल भारतीय संत समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज, महामंत्री स्वामी सूर्यानन्द, महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रनन्द गिरी, हरियाणा महंत सुमेर गिरी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हनुमानगढ़ के तनसुखदास महाराज, काशी के स्वामी बालकदास, महाराज अभासंस के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती, भानपुरा मध्यप्रदेश से अखिल भारतीय गुरु सेवा समिति के डॉ. रघुनन्दन शर्मा व स्वामी सूर्यानन्द सरस्वती सहित अनेक संतों एवं दंडी संतों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंच संचालन स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ युवा आचार्य ने किया।


इस अवसर पर स्वामी बालकदास ने कहा कि संतों का कार्य भारतीय संस्कृति की रक्षा करना है। आज संत ही देश को पश्चिम संस्कृति से बचा सकते हैं। मुख्य अतिथि व जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज ने घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग शिवालय के बारे में शास्त्रों, पौराणिक कथाओं में वर्णित विषयों को साझा किया। स्वामी रामानंदाचार्य महाराज ने कहा कि वीर वही है जो सत्य को सुनने व सत्य कहने की ताकत रखता है। इस अवसर पर स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि आज संतों को बदनाम करने की साजिश हो रही है। संतों के वेश में अन्य धर्मों के असामाजिक तत्व घूम रहे हैं। वे सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने इस देश में सनातन धर्म के धार्मिक स्थलों का सर्किट बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी दिव्यानन्द तीर्थ ने कहा कि धर्म कर्तव्य परायणता सिखाता है। अध्यक्षता कर रहे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानन्द ने कार्यक्रम में सभी संतों का स्वागत किया।


घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे अखिल भारतीय संत समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर भंंडारे का कार्यक्रम हुआ। घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी लोकेन्द्र सिंह, शम्भू मिश्रा, पुरुषोत्तम शर्मा, लल्लू लाल महावर, दुर्गाशंकर पारीक, नहनू लाल पाराशर, उमाशंकर जागिड़, महेन्द्र मोदी, कृपा शंकर गौतम व सरपंच गीता शर्मा ने अखिल भारतीय संत सम्मेलन में मौजूद रहे सभी संतों व अतिथियों का स्वागत किया।

Published on:
25 Sept 2018 02:25 pm
Also Read
View All