-इस मांग के लिए छह माह से चक्कर काट रहे पार्षद व लोग
सवाईमाधोपुर.नगरपरिषद में आवेदकों की फाइलों को किस कदर गायब किया जा रहा है, इसकी एक बानगी नगरपरिषद परिसर में ही देखने को मिली। मामला वार्ड नं.37 अंसारी मोहल्लो का है। यहां पिछले छह माह पहले लोगों ने मकान के पट््टे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर फाइले जमा कराई थी। लेकिन छह माह बाद भी वार्डवासियों को मकानों के पट््टे नहीं मिले। इससे नाराज होकर कांग्रेस के वार्ड पार्षद फुरकान अली करीब दो दर्जन अधिक लोगों के साथ नगरपरिषद पहुंचे और अपराह्न तीन बजे नगरपरिषद के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
भीषण गर्मी में पार्षद फुरकान अली के अपराह्न तीन बजे नगरपरिषद गेट पर जमीन पर ही धरने पर बैठने बैठने की सूचना के बाद मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पार्षद से समझाइश की और धरना समाप्त करने को कहा लेकिन पार्षद नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। अंसारी मोहल्ले के लोग पिछले छह महीने से नगरपरिषद के पट््टो के लिए चक्कर काट रहे है।
फाइलों का नहीं मिला रजिस्टर तो गुस्साएं लोग
पार्षद व लोग पट््टो की फाइलों के लिए नगरपरिषद पहुंचे तो यहां पर अधिकारी-कर्मचारी भी एक-दूसरे पर फाइलों का जिम्मा डालते रहे। सभी से पूछने के बाद भी पट््टो की फाइलों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में रजिस्टर नहीं मिलने पर लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। सभी वहां नारेबाजी करने लगे।
..........................................
इनका कहना है
नगरपरिषद में कार्मिकों की समस्या बनी है। फाइल इंचार्ज का स्थानान्तरण हो गया है,जबकि एक अन्य कर्मचारी ने स्टे लगे रखा है। ऐसे में पट््टो की फाइलों का पूरा जिम्मा इंचार्ज ही देखते थे। नए कर्मचारी की नियुक्ति होने के बाद ही पट््टो की समस्या दूर हो सकेगी।
नवीन भारद्वाज, आयुक्त, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर