सवाई माधोपुर

शिवाड़ में नीलकण्ठ ग्रीन पार्क की सौगात, पार्क का लोकार्पण 20 को होगा, संभागीय आयुक्त कोटा होंगे मुख्य अतिथि

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2018, 12:09 PM IST
sawaimadhopur
शिवाड़ में नवनिर्मित नीलकण्ठ ग्रीन पार्क।

शिवाड. कस्बे के सारसोप चौराहे पर राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र के सामने नवनिर्मित नीलकण्ठ ग्रीन पार्क का 20 अगस्त शाम 7 बजे लोकार्पण होगा। पार्क निर्माण समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त कोटा केसी वर्मा होंगे। अध्यक्षता जिला कलक्टर पीसी पवन करेंगे। विशिष्ट अतिथि महावीर प्रसाद जैन, पूर्व मुख्य सचेतक , ओमप्रकाश गुप्ता उद्योगपति निवाई, नाथूलाल मीणा तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा, सरपंच गीता शर्मा होंगे। इस अवसर पर पार्क में सहयोगी भामाशाह का सम्मान भी होगा।

लाखों की लागत से बना
सदस्यों ने बताया कि ये पार्क लाखों की लागत से बनाया गया है। इसमें पंचायत, मंदिर ट्रस्ट व अन्य भामाशाहों का सहयोग रहा है।

तुलसीदास के जीवन प्रसंगों पर दी जानकारी
सवाईमाधोपुर. शास्त्री नगर स्थित सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आचार्य सत्यनारायण हावा की अध्यक्षता में तुलसीदास का व्यक्तिव व कृतित्व पर गोष्ठी हुई। इसमें डॉ.रामदयाल भारती ने तुलसी काव्य की वर्तमान प्रासंगिकता पर विचार रखे।

पं.लालचंद गौतम ने हनुमान चालिसा का महत्व, ताराचंद जांगिड़ ने समरसता के कवि तुलसी, आचार्य सत्यनारायण व पं.रामेश्वर प्रसाद ने तुलसीदास के जीवन प्रसंगों पर जानकारी दी। डॉ.मदन मोहन शर्मा ने तुलसी काव्य की मौलिकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने धर्मध्वजा का वाहक बनकर आया तुलसीदास था, कविता सुनाई। गोष्ठी में दीनदयाल शर्मा, पं.रूपनारायण शर्मा, भगवत प्रसाद दाधीच, पं.रवि शास्त्री, नंदलाल शर्मा, गजेन्द्र गौतम आदि मौजूद थे।

अग्र भागवत कथा 31 से
सवाईमाधोपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला शाखा के तत्वावधान में अग्रसेन के जीवन पर आधारित तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में होगी। इससे पूर्व आलनपुर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कथावाचक नर्मदा शंकर कथा वाचन करेंगे। संयोजक अशोक गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज आवासन मण्डल अध्यक्ष हेमंत गर्ग, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री गोपालशरण गर्ग, अग्र कथा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. बनवारीलाल नाटिया, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दनारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’