
अमरगढ़ चौकी में कन्हैया दंगल...
गंगापुरसिटी. क्षेत्र के अमरगढ़ चौकी गांव में सोमवार को कन्हैया दंगल का आयोजन हुआ। विधायक मानसिंह गुर्जर ने भी दंगल में शिरकत की। इस मौके दंगल में तीन मंडलियों की ओर से गायन प्रस्तुत किया गया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है। पुरानी संस्कृति और कथाओं को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने गोसेवा का महत्व बताते हुए कहा कि सभी को गोसेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, रामधन, कन्हैया पटेल, रमन, रामोतार, मांगीलाल, पून्या पटेल, खिलाड़ीलाल, लाला अमरगढ़, घासीलाल आदि मौजूद थे।
धार्मिक आयोजनों से मिलता ज्ञान
गंगापुरसिटी. क्षेत्र के खंडीप गांव में सोमवार को पुरुष सुड्डा दंगल आयोजित हुआ। राजगढ़ विधायक गोलमा देवी ने भी दंगल में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे भाईचारा बढऩे के साथ ज्ञान मिलता है। पंच पटेलों ने पूर्व जिला प्रमुख पंखीलाल मीना का भी स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच शिवसिंह मीना, अवतार मीना, रामहरी मीना, बृजभूषण मीना, छात्र नेता जवानसिंह मोहचा आदि मौजूद थे।
दंगल में जयपाल बने विजेता
सवाईमाधोपुर. समीपवर्ती ग्राम रईथा कला में नन्देश्वर महादेव पर सोमवार से 9 दिवसीय दंगल का आगाज दंगल, घुड़दौड़ व मेले के साथ हुआ। सरपंच ग्राम पंचायत बाडोलास विजयसिंह मीना ने बताया कि घुड़दौड़ एवं कुश्ती दंगल हुआ। घुड़दौड़ में रईथा कला खुर्द के हरिकेश गुर्जर विजयी रहे। जबकि कुश्ती दंगल में 15 पहलवानों भाग लिया। जिसमें जीरोता के जयपाल ने प्रथम, बनेसिंह द्वितीय व गजेन्द्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
सवाईमाधोपुर. नामदेव छीपा समाज की ओर से सोमवार को शहर के न्यू मार्केट स्थित श्रीजी मंदिर से कल्याण महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन से जुड़े रूपेश नामा ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर नीम चौकी स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान महिलाएं भजनों पर नाचती नजर आई। समाज बंधुओं की ओर से शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।