सवाई माधोपुर

30 बीघा जमीन से हटाया अतिक्रमण

दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण रोधी अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 8:53 PM IST
30 बीघा जमीन से हटाया अतिक्रमण
खंडार. चरागाह से अतिक्रमण हटाता जेसीबी चालक।

खण्डार. तहसील क्षेत्र के जयसिंहपुरा गांव में चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। हल्का पटवारी जितेन्द्र मीणा ने बताया कि करीब 30 बीघा जमीन सेे अतिक्रमण
हटाया गया।

इधर, चरागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लोगों ने काश्त कर रखी है। नोटिस देने के बाद भी लोगों ने मौके से अतिक्रमण नहीं हटाया था। जब प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो अतिक्रमी प्रशासन दो माह की मोहलत मांगी।

अतिक्रमियों ने बताया कि कब्जे की जमीन में फसल खड़ी है। दो माह बाद फसल पकने के बाद अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन नहीं माना। इस मौके पर थानाधिकारी दिग्विजय सिंह, गिरदावर रामेश्वर शर्मा, एतराज मीणा, राजेश मीणा, पटवारी राजेश शर्मा, प्रिंस तिवारी, पप्पूलाल महावर व कमलकिशोर सहित ग्रामीण मौजूद थे।

स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
बाटोदा. कस्बे के मध्य से निकल रहे मेगा हाइवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के कारण दोपहिया वाहन चालक व राहगीर दुर्घटना के शिकार हो चुके है।

भाड़ौती-गंगापुर सिटी मेगा हाइवे बाटोदा कस्बे के बीचों बीच से निकल रहा है। इसमें एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। दुकानदारों व आम नागरिकों ने शांति समिति की बैठक में व ग्राम पंचायत को भी समस्या से अवगत करवाया है। इस बारे में ग्राम पंचायत की सरपंच मोनिका मीणा ने बताया कि स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए रिडकोर व जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया है।

Updated on:
29 Jan 2021, 8:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल