सवाई माधोपुर

निडर हो बढ़ें महिलाएं, ऑपरेशन गरिमा से देंगे सुरक्षा व सम्मान

साक्षात्कार एसपी ममता गुप्ता : लाखों का पैकेज छोड़ चुनी पुलिस सेवा की राह, आज महिलाओं व युवाओं के लिए है प्रेरक
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 9:57 PM IST
निडर हो बढ़ें महिलाएं, ऑपरेशन गरिमा से देंगे सुरक्षा व सम्मान
निडर हो बढ़ें महिलाएं, ऑपरेशन गरिमा से देंगे सुरक्षा व सम्मान

सवाईमाधोपुर. इंजीनियरिंग करने के बाद एमएनसी कंपनी का लाखों का पैकेज छोड़ आईपीएस बनीं जिले की पुलिस अधीक्षक डॉ. ममता गुप्ता आज प्रदेश की दबंग महिला अफसरों में जानी जाती है। इंजीनियरिंग के साथ-साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी कर 2012 में इन्होंने सफलता पाई और परिवार के विरोध के बावजूद इन्होंने पुलिस की सेवा में जाने का निश्चय किया। आज वे परिवार के साथ-साथ जिले की कानून व्यवस्था को भी वखूबी संभाल रही हैं। साथ ही महिलाओं के साथ-साथ वे सभी युवाओं के लिए प्रेरक हैं। महिला दिवस को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रस्तुत हैं इनसे बातचीत के अंश:

- इंजीनियरिंग क्षेत्र में एमएनसी कंपनी का लाखों का पैकेज छोड़ आपने आईपीएस बनने का रास्ता चुना। शुरुआत में आपको क्या परेशानियां आईं?
- शुरुआत में परिवार वाले मेरे विरुद्ध थे, उनको लगता था कि हमारे परिवार में लड़कियां पुलिस में नौकरी नहीं करती हैं, लेकिन मेरा मन था, पुलिस में नौकरी करूं। समाज के लिए कुछ करने का भाव था, इसलिए पुलिस सेवा का रास्ता चुना।

- महिला होने के नाते पुलिस सेवा में किस तरह की परेशानियां आपको आई परिवार और कार्यस्थल दोनों को एक साथ कैसे संभालती हैं?
पुलिस सेवा में कार्य के सात या आठ घंटे निश्चित नहीं रहते। कई बार रात तक कार्य करना पड़ता है। कई-कई बार कार्य के चलते दो-दो दिन तक घर नहीं जा पाते। इसलिए परिवार में सपोर्ट सिस्टम रहना चाहिए। लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे मेरे परिवार से पूरा सहयोग मिला। इसलिए अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रही हूं।
- चूंकि आप महिला अफसर हैं तो महिलाओं के खिलाफ बढते अपराधों को रोकने के लिए आपकी क्या कार्य योजना है?

- महिलाओं को सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। हम एक ऐसा वातावरण महिलाओं को दे, ताकि वे निडर होकर अपना काम कर सके। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिले में ऑपरेशन गरिमा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं के खिलाफ वारदात और छींटाकशी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आईजी साहब की तरफ से एंटी रोमियो स्कवायड़ का गठन किया गया है। इसके लिए यहां भी टीम गठित की है।
- जिले में बढ़ते अपराधों को रोकने को आपकी क्या कार्ययोजना है?

घटनाएं घटित नहीं हो। इसके लिए पुलिस लगातार गश्त करती है। जगह-जगह कैमरे भी लगवाए गए हैं। ताकि अपराधी को तुरंत पकड़ा जा सके।
- लोकसभा चुनाव में भयमुक्त मतदान को लेकर आपकी क्या तैयारी हैं?

ऑपरेशन अरावली के तहत चुनाव को लेकर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाईयां की जा रही है। अवैध शराब और तस्करी करने वालों पर नजर है। जिले में भी जितने लाइसेंसी हथियार है। अधिकांश जमा करवा लिए हैं। सीमा पर भी नजर है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल