सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर शहर से अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना

सवाईमाधोपुर शहर से अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 7:10 PM IST
sawaimadhopur
सवाईमाधोपुर शहर में यात्रा के लिए रवाना होता दल।

सवाईमाधोपुर. शहर स्थित हरसहाय कटले स्थित पोखरे हनुमान मंदिर से शनिवार को ग्यारहवीं अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का 38 सदस्यीय दल गणेश पूजन एवं पोखरिया हनुमान मंदिर का पूजन कर रवाना हुआ। जत्था प्रमुख विष्णु मित्तल ने बताया कि दल को डॉ. भरत लाल मथुरिया एवं संतोष मथुरिया ने तिलक लगाकर रवाना किया। साथ ही यात्रा खर्च के नगद राशि भेंट की।

इसके बाद बैंड बाजों की तर्ज पर हर साई कटले से सिनेमा गली मुख्य बाजार होते हुए जुलूस के रूप में निकले जहां पर सब्जी मंडी चौराहे पर शिव भक्तों द्वारा अमरनाथ यात्रियों का आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद जत्था खंडार पाली बस स्टैंड से वाहनों में बैठकर अमरनाथ के लिए रवाना हो गया। दल 11 जुलाई को अमरनाथ की चढ़ाई शुरू करेगा।

लोककथा : अनोखा पात्र
ए क राजमहल के द्वार पर बड़ी भीड़ लगी थी। किसी फकीर ने सम्राट से भिक्षा मांगी थी। सम्राट ने उससे कहा- 'जो भी चाहते हो, मांग लो।Ó दिवस के प्रथम याचक की कोई भी इच्छा पूरी करने का उसका नियम था। उस फकीर ने अपने छोटे से भिक्षापात्र को आगे बढ़ाया और कहा- 'बस इसे स्वर्ण-मुद्राओं से भर दें।Ó सम्राट ने सोचा, इससे सरल बात और क्या हो सकती है! लेकिन जब उस भिक्षापात्र में स्वर्ण मुद्राएं डाली गयीं, तो ज्ञात हुआ कि उसे भरना असंभव था। वह तो जादुई था। जितनी अधिक मुद्राएं उसमें डाली गयीं, वह उतना ही अधिक खाली होता गया! सम्राट को दुखी देख वह फकीर बोला- 'न भर सकें तो वैसा कह दें।

मैं खाली पात्र ही लेकर चला जाऊंगा। ज्यादा से ज्यादा इतना ही होगा कि लोग कहेंगे सम्राट अपना वचन पूरा नहीं कर सके। सम्राट ने अपना सारा खजाना खाली कर दिया। जो कुछ भी था, सभी उस पात्र में डाल दिया गया। लेकिन अद्भुत पात्र नहीं भरा। तब उस सम्राट ने पूछा, 'भिक्षु, तुम्हारा पात्र साधारण नहीं है। उसे भरना मेरी सामथ्र्य से बाहर है। क्या मैं पूछ सकता हूं कि इस अद्भुत पात्र का रहस्य क्या है!

वह फकीर हंसने लगा और बोला- 'कोई विशेष रहस्य नहीं। यह पात्र मनुष्य के हृदय से बनाया गया है। क्या आपको ज्ञात नहीं है कि मनुष्य का हृदय कभी भी भरा नहीं जा सकता। धन से, पद से, ज्ञान से- किसी से भी भरो, वह खाली ही रहेगा, क्योंकि इन चीजों से भरने के लिए वह बना ही नहीं है। इस सत्य को न जानने के कारण ही मनुष्य जितना पाता है, उतना ही दरिद्र होता जाता है। हृदय की इच्छाएं कुछ भी पाकर शांत नहीं होती हैं, क्योंकि हृदय तो परमात्मा को पाने के लिए बना है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल