सवाई माधोपुर

अतिक्रमण पर चली जेसीबी, नगर परिषद ने जब्त की स्टालें, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

नगर परिषद की ओर से मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दस्ते ने नेहरू पार्क से सामान्य चिकित्सालय तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 1:32 PM IST
sawaimadhopur
गंगापुरसिटी अस्पताल के पास से जेसीबी से स्टाल को जब्त करते नगर परिषद कार्मिक।

गंगापुरसिटी. नगर परिषद की ओर से मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दस्ते ने नेहरू पार्क से सामान्य चिकित्सालय तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तख्ते, बैंच, तिरपाल व स्टालों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। आयुक्त नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद की सूचना पर कुछ दुकानदारों ने अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लिया गया था। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर दोपहर तीन बजे से दस्ते में शामिल कर्मचारियों ने सामान को जब्त करने की कार्रवाई की।


ट्रॉली में भरे पत्थर
नगर परिषद के अतिक्रण हटाओ दस्ता कार्रवाई करते हुए अस्पताल क्षेत्र में भी पहुंचा। अस्पताल के पास से जेसीबी के माध्यम से दो स्टालों को जब्त किया गया। इसके अलावा सड़क पर डाले गए पत्थरों को ट्रॉली में भरा गया।


फिर ना करे अतिक्रण
नगर परिषद के दस्ते ने अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। उन्हें फिर से अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की ओर से नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।


राहे हो रही थी संकरी
नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण का रोग पुराना है। शहर की कोई सी भी गली व मोहल्ले या बाजार में चले जाए, सब जगह अतिक्रमण की भरमार है। कहीं पर पक्का व पुख्ता अतिक्रमण किया हुआ है तो किसी ने अस्थायी कब्जा जमा रखा है। इन अतिक्रमण के चलते शहर की राहे ही संकरी हो चली है। जिसके चलते वाहन चालकों समेत आम राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।


बाजारों के हालात बदतर
अतिक्रमण के चलते शहर के बाजारों के हालात भी बदतर है। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सामान को रख देते हैं। इसके अलावा तिरपाल आदि भी लगा लेते हैं। कुछ दुकानदार तो दुकानों के काफी आगे तक बैंच रख उस पर सामान रख देते हैं। जिससे शहर की चौड़ी सड़कें भी गली बन जाती है। जिसके चलते सीजन के समय बाजार में आए दिन जाम के हालात बनते रहते हैं। इस बारे में लगातार नगर परिषद में शिकायतें भी मिल रही थीं।

जिस पर नगर परिषद ने ध्यान देते हुए कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान आयुक्त गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता सुरेशचंद शर्मा, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी निजामुद्दीन खान, सहायक प्रभारी मुकेश धामोनिया, राजेश यादव, विनोद धामोनिया, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक कमलेश, मदन नकवाल, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी इकराम, रवि पचेरवाल आदि शामिल थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल