सवाई माधोपुर

थाने में कबाड़ हो रहा सामान

नहीं ले जाते पीडि़त पक्षरखने को नहीं है पर्याप्त स्थान
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 11:09 AM IST
sawaimadhopur
थाने में कबाड़ हो रहा सामान

गंगापुरसिटी. लाड़ली की खुशी व उसे पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिहाज से शादी में परिवारजन अपनी क्षमता से अधिक दहेज के रूप में सामान देते हैं, लेकिन कई शादी ऐसी होती है जो दहेज के कारण थाने की दहलीज पर पहुंच जाती है। इस पर दहेज का सामान जब्त कर लिया जाता है, लेकिन ऐसे कई मामलों में परिवादी पक्ष द्वारा सामान को नहीं छुड़ाने पर ये थाना परिसर में पड़ा कबाड़ हो रहा है। कोतवाली थाने में भी कुछ इस तरह की स्थिति बनी हुई है। जहां स्थानाभाव में आलमारी, बक्से आदि खुले में पड़े हैं और दिनों दिन कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।


नहीं ले जाते
दहेज प्रताडऩा के प्रकरण में जब्त सामान को पीडि़ता ले जा सकती है, लेकिन कई मामलों में परिवादी पक्ष सामान को नहीं ले जाते। कुछ को सामान ले जाने पर केस कमजोर होने अथवा पूरा सामान जब्त नहीं होने की शिकायत होती है। ऐसे में पुलिस के लिए जब्त दहेज के सामान को सम्भाल कर रखना चुनौती बन जाता है। पुलिस की ओर से परिवादी को सामान ले जाने को कहा जाता है तो वे केस फाइनल होने की बात कह कर टाल देते हैं।


दस साल से अधिक पुराना सामान
कोतवाली थाने के मालखाने में वर्तमान में करीब तीन दर्जन प्रकरणों का सामान जब्त है। वर्ष 2006 के दर्ज प्रकरण का दहेज का सामान अब भी कोतवाली थाने में जब्त है। सामान को रखने को पर्याप्त स्थान नहीं होने और इसे खुले में रखे जाने से ये दिनों दिन खराब हो रहा है। लोहे के सामान में जहां जंग लग रहा है, वहीं लकड़ी का फर्नीचर दीमक की भेंट चढ़ रहा है।


बाइक भी हो रही खराब
दहेज के जब्त सामान के अलावा पुलिस द्वारा जब्त बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो रही है। पुलिस की ओर से मुकदमों, लावारिस और संदिग्ध परिस्थतियां में बाइक व अन्य वाहनों को जब्त किया जाता है। वर्तमान में करीब कोतवाली थाने में 200 से अधिक बाइक जब्त है। समय पर निस्तारण नहीं होने के कारण बाइकों की दिनों दिन स्थिति खराब हो रही है। इसके अलावा कई चौपहिया वाहन भी जब्त हैं जो समय बीतने के साथ बदतर हालत में पहुंच गए हैं।


पर्याप्त स्थान नहीं है
थाने में सामान को रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। खुले में लम्बे समय से सामान पड़ा है। सूचना के बाद भी परिवादी पक्ष सामान को नहीं ले जाते हैं। इससे ये खराब हो रहा है।
-दीपक ओझा, थाना प्रभारी, कोतवाली गंगापुरसिटी।
गंगापुरसिटी कोतवाली थाने में खुले में रखा दहेज का जब्त सामान।
गंगापुरसिटी कोतवाली थाने में खड़ी जब्त बाइक।

Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल