सवाई माधोपुर

कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 10:50 PM IST
sawaimadhopur
चौथ का बरवाड़ा में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी।

सवाईमाधोपुर. राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ कर्मचारियों ने सोमवार को सातवां वेतन एक जनवरी 2016 से लागू करने एवं केन्द्र के अनुरूप वेतन भत्ते देने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सातवें वेतन आयोग एक जनवरी से लागू करने, केन्द्र के अनुरूप वेतन भत्ते देने, ग्रेड-पे कटौती को निरस्त करने, पे-मैट्रिक में संशोधन करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, आदि समस्याएं दूर करने की मांग की। कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री पंचम भाटी ने बताया कि इस मौके पर उपशाखा अध्यक्ष बजरंगसिंह सिसोदिया, शोक पाठक, लड््डूलाल लोधा, कैलाशनारायण सैनी, नीरज मीणा, आयुर्वेद से पुरूषोत्तम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता भी थे।

निष्पक्ष जांच के लिए सौंपा ज्ञापन
बौंली. हथडोली के वार्ड पचों द्वारा सरपंच के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को वापिस लेने, वार्ड पंचों को आम जनता के सामने बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करवाने और 30 नवम्बर को आगे बढ़ाने के सम्बन्ध में सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। हथडोली सरंपच रघुवीर मीना व गांव के लोगों ने बताया कि 13नवम्बर को ग्राम पंचायत के 10 वार्ड पचों द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने सरपंच पर समय पर कोरम नहीं करने, आय व्यय का ब्योरा नहीं देने आदि कई आरोप लगाए। अविश्वास पत्र देने के बाद गांव से सभी वार्ड पंच लापता है। उन्होंने मामले कर निष्पक्ष जांच की मड्डांग की। सरपंच रघुवीर मीना ने कहा कि गांव के व्यक्ति द्वारा सारे वार्ड पंचों को बहला फुसलाकर कहीं ले जाया गया है और वो अब एक वार्ड पंच की एवज में पांच लाख रुपए की मांग कर रहा है। रुपए नहीं देने पर अविश्वास की धमकी दे रहा है।


शिक्षकों ने मांगों का सौंपा ज्ञापन
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को शिक्षक संघ ने उपखण्ड अधिकारी युगांतर शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सातवें वेतन के परिलाभ केन्द्र सरकार के समान करने, 1 जनवरी से नकद भुगतान करने, पर्सनल पे के नाम पर की जा रही कटौती को वापस लेने सहित कई मांगे की। ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज वर्मा, जिला पर्यवेक्षक के जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह आमेरा, महेन्द्र सिंह आमेरा, रमेश कुमार शास्त्री, प्रदीप भारद्वाज, दामोदर प्रसाद वर्मा, भंवर लाल धाकड़, सत्यनारायण नागर, मनोज जैन, भीमसिंह आदि उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान का सबसे रोमांचक सरपंच चुनाव, एक ग्राम पंचायत में उतरे ‘रिकॉर्ड’ 43 प्रत्याशी- चुनाव चिन्ह ही पड़ गए कम, जानिए फिर क्या हुआ?

राजस्थान में 5 अरब का अमरूद कारोबार, प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई सरकार; 20 हजार परिवार जुड़े

सवाईमाधोपुर में 2 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगी पेड लीव, जानें वजह

सवाईमाधोपुर में नवनिर्वाचित सरपंच को मंदिर में घुसकर पीटा, बीच-बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट और अभद्रता

Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’