सवाई माधोपुर

सीमेंट फैक्ट्री की जमीन पर चल रहा था राजस्थान का यह पुलिस थाना, अब खुद की जमीन पर होगा शिफ्ट; 35 गांवों को होगा फायदा

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लंबे समय से सूरवाल थाने के लिए चल रही भूमि आवंटन की मांग पूरी हो गई है।
2 min read
Soorwal-Police-Station
सूरवाल थाना। फोटो: पत्रिका

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लंबे समय से सूरवाल थाने के लिए चल रही भूमि आवंटन की मांग पूरी हो गई है। तहसीलदार की ओर से भेजे गए पर जिला कलक्टर ने फूल मोहम्मद चौराहा से एक किमी भगवतगढ़ रोड पर 0.41 हैक्टेयर सिवायचक जमीन को सूरवाल थाना के लिए आवंटित किया है।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि सालों से यह थाना सीमेंट फैक्ट्री जमीन पर चल रहा था। परिसर में ही टिन शेड के नीचे ही सारे काम निपटाने पड़ रहे थे। इसके अलावा रिकॉर्ड संधारित करने, अलमारियों को रखने की पर्याप्त जगह नहीं होने, हवालात में जगह की कमी, कंप्यूटर एवं परिवाद के काम करने के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव भी था।

0.41 हैक्टेयर जमीन में बनेगा भवन

पूर्व में अजनोटी मोड़ पर इसके लिए जमीन देखी गई, लेकिन कुछ कारणों के चलते यह आवंटित नहीं हो पाई। लम्बे समय से प्रस्ताव और प्रक्रियाओं में चल रही इस कार्रवाई के लिए अब सूरवाल के फूल मोहम्मद चौराहे से एक किमी भगवतगढ़ रोड पर 0.41 हैक्टेयर सिवायचक जमीन देखी थी।

तहसीलदार के भेजे प्रस्ताव एवं एसडीएम की अनुशंषा पर जिला कलक्टर ने यह भूमि सूरवाल थाने के नवीन भवन के लिए अलॉट की। अब यहां थाना बनने से 35 से अधिक गांवों को सुविधा मिलेगी। पुलिस को भी गांवों एवं मुख्य सडक़ों पर गश्त करने में आसानी रहेगी।

इनका कहना है…

सूरवाल पुलिस थाना के लिए जगह आवंटित हो गई है। जिला कलक्टर की ओर से भगवतगढ़ रोड पर इसका आवंटन किया गया है। थाना निर्माण होने से यहां आमजन को सुविधा मिल सकेगी।
-ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर


यह भी पढ़ें


यह भी पढ़ें

Updated on:
07 Jun 2025 02:41 pm
Published on:
07 Jun 2025 02:41 pm
Also Read
View All