सवाई माधोपुर

Lemon Price: अनार-अंगूर से भी महंगा बिक रहा नींबू, 15 दिन में 3 गुना तक उछले दाम

Lemon Rate Today: गर्मी चढ़ने व त्योहारी सीजन में नींबू के भाव चढ़ने लगे है। पिछले एक पखवाड़े में नींबू के दाम तीन गुना बढ़ गए है।

2 min read
मंडी में नींबू। पत्रिका फाइल फोटो

सवाईमाधोपुर। गर्मी चढ़ने व त्योहारी सीजन में नींबू के भाव चढ़ने लगे है। पिछले एक पखवाड़े में नींबू के दाम तीन गुना बढ़ गए है। स्थिति यह है कि जिले में नींबू के भाव अनार, अंगूर और नारंगी से भी ज्यादा हो गए है। यहां बजरिया सब्जी मण्डी में इन दिनों 200 रुपए किलो की दर से नींबू बिक रहा है। उधर, गर्मी के कारण नींबू की मांग बढ़ गई है और वर्तमान में बाहर शहरों से नींबू मंगाया जा रहा है।

बजरिया सब्जी मण्डी में फल विक्रेता लखन ने बताया कि इन दिनों सेब, अंगूर व अनार से भी महंगा नींबू बिक रहा है। इन दिनों अंगूर 100 रुपए किलो, अनार 160 व नारंगी 100 रुपए प्रति किलो बिक रहे है जबकि नींबू के खुदरा भाव 200 रुपए किलो हो गए है। नींबू के दाम बढ़ने से अब हो घरों के अलावा होटल व ढाबों से भी गायब हो गया है। स्थिति ये है कि घर, होटल व ढाबों पर भी सलाद से नींबू (जायका) कम हो गया है। होटल व ढाबा संचालक भी सलाद में नींबू का इस्तेमाल कम ही कर रहे है। वहीं गन्ने के रस, शिंकजी व सब्जियों में भी नींबू का उपयोग कम मात्रा में कर रहे है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Nikay Election: राजस्थान निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा-कांग्रेस, दावेदार होने लगे एक्टिव

विक्रेताओं की जेब पर भी बढ़ा बोझ

गर्मी के मौसम में लोग गर्मी से बचने और शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए नींबू, शरबत, शिकंजी, नींबू सोडा जैसे पेय का उपयोग करते हैं। ऐसे में शरबत और शिकंजी विक्रेताओं की जेब पर बोझ बढ़ गया है। अचानक गर्मी बढ़ने के साथ नींबू की मांग बढ़ गई और दूसरी और बाजार में नींबू का स्टॉक घट जाने से दाम में बढ़ोतरी हुई है।

जिले में यहां होती है नींबू की बागवानी

जिले में मुख्यतया नींबू की बागवानी गोठबिहारी, नायपुर, उमरी, लालपुर, बामनबड़ौदा, करमोदा, सूरवाल, अजनोटी, जड़ावता सहित कई गांवों में होती है। लेकिन इन गांवों में नींबू की बागवानी सदाबहार नहीं होती है। सीजन में ही नींबू की आवक होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में अक्सर नींबू कम होता है। ऐसे में जिले की मण्डियों में भी स्थानीय स्तर पर नींबू की आवक नहीं हो पाती है।

मांग बढ़ने से महंगा हुआ नींबू

सब्जी विक्रेता घनश्याम माली, राकेश माली, गिर्राज, रवि आदि ने बताया कि इन दिनों दो सौ रुपए प्रतिकिलो की दर से नींबू बिक रहा है। मांग बढ़ने व त्योहारी सीजन में दाम बढ़ गए है। करीब एक पखवाड़े पहले नींबू के दाम 60 से 70 रुपए प्रति किलो थे, जो अब बढ़कर दो सौ रुपए तक पहुंच गए है। स्थानीय स्तर पर भी नींबू कम होता है। ऐसे में हैदराबाद, जयपुर, कोटा मण्डियों से नींबू मंगवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways: राजस्थान में जल्द दौड़ेंगी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें, इस शहर को मिलेगी 20 नई बसों की सौगात

Also Read
View All

अगली खबर