सवाई माधोपुर

VIDEO: भगवान विश्वकर्मा के गूंजे जयकारे,शोभायात्रा निकाली

भगवान विश्वकर्मा के गूंजे जयकारे ,बजरिया व शहर मेें निकाली शोभायात्रा

2 min read
बजरिया में लालसोट बस स्टैण्ड से गुजरती जांगिड़ ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में सोमवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समाज के विभिन्न आश्रम व मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, प्रतिभा सम्मान समारोह व शोभायात्रा निकाली गई।विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण युवा सेवा समिति की ओर से खैरदा स्थित विश्वकर्मा आश्रम पर विश्वकर्मा जयन्ती मनाई गई। महामंत्री राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हुकमचंद शर्मा थे। अध्यक्षता खेमराज जांगिड़ ने की।

विशिष्ट अतिथि मूलचंद जांगिड़ व गीता जांगिड़ थे। इसके बाद आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई, जो बजरिया में टोंक बस स्टैण्ड, चौथकाबरवाड़ा बस स्टैण्ड, लालसोट बस स्टैण्ड, इन्द्रा सर्किल होते हुए वापस खैरदा आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में बैण्ड की धुन पर समाज की महिलाएं, युवक-युवतियां नाचते-गाते चल रहे थे। भक्तों ने विश्वकर्मा भगवान के जयकारे लगाए। इस दौरान शहरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी की गई। इसी तरह शहर स्थित गोवर्धन केशवराय मंदिर हरसहाय कटले में गोवर्धन केशवराय मंदिर समिति शहर के तत्वावधान सुबह दस बजे हवन व कथा कार्यक्रम हुआ।

कोषाध्यक्ष कैलाशंचद जांगिड़ ने बताया कि दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। हरसहायजी के कटले से रवाना हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, सिनेमाघर चौराहा, गीता भवन से होते हुए वापस हरसहायजी कटले पहुंचे। शोभायात्रा में विश्वकर्मा भगवान की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

शहर स्थित गोवर्धन केशवराय मंदिर हरसहाय कटले में दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला व बालिकाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। बालिकाओं ने 'मैं इंग्लिश मीडियम पढ़ी-लिखीÓ...'प्रेम रतन धन पायोÓआदि हिन्दी व राजस्थानी गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। समाज की महिला-पुरूषों ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान लोगों की भीड़ रही।


गिर्राज भगवान के किया भंडारा
खिरनी. कस्बे के गिर्राज मित्र मंडल की ओर से मथुरा जिले के गोवर्धन के गिर्राज भगवान की परिक्रमा में सोमवार को भंडारा आयोजित किया गया। कार्यकर्ता रघुनंदन मंगल ने बताया कि कस्बे के गिर्राज मित्र मंडल की ओर से श्री गिर्राज महाराज के भंडारा किया गया। जिसमें पांच हजार से ज्यादा यात्रियों को भोजन कराया। जिसमें कस्बे के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही यात्री डीजे पर नाचते हुए जा रहे थे। इस दौरान मुकेश सैनी, अशोक खंडेलवाल, श्रवण कुमार वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


स्कूली बालिकाओं को बांटे स्कूल बैग मलारना डूंगर/मलारना चौड़.

कस्बे के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मलारना चौड़ की ओर से बालिकाओं को बैग वितरित किए गए। शाखा प्रबंधक ज्ञान सिंह मीना व सहायक प्रबंधक चन्द्रकेश मीना ने बारी बारी से सभी बालिकाओं को स्कूल बैग दिए। इस दौरान कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को शील्ड देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

Updated on:
30 Jan 2018 07:57 pm
Published on:
30 Jan 2018 02:27 pm
Also Read
View All