27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / नदबई में प्रधान पद का चुनाव बना सियासी दिलचस्पी का केंद्र, दलों के समीकरण ध्वस्त कर निर्दलीयों ने संभाली कमान

नदबई में प्रधान पद का चुनाव बना सियासी दिलचस्पी का केंद्र, दलों के समीकरण ध्वस्त कर निर्दलीयों ने संभाली कमान

पंचायत समिति में प्रधान पद का चुनाव इस बार राजनीतिक दलों के बजाय निर्दलीय सदस्यों के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद पंचायत समिति की सियासत ने नया मोड़ ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:34 PM IST

Nadbai News

नदबई 27 सदस्यों वाली पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस मिलकर भी बहुमत से काफी दूर हैं, जबकि 19 निर्दलीय सदस्यों ने चुनाव जीतकर प्रधान पद के पूरे समीकरण को अपने हाथ में ले लिया है। अब प्रधान पद की कुर्सी तक पहुंचने के लिए समर्थन जुटाने और सदस्यों को एकजुट रखने की कवायद तेज हो गई है।

दलगत आंकड़ों से अलग बना समर्थन का नया समीकरण

पंचायत समिति चुनाव में भाजपा के 6 और कांग्रेस के 2 सदस्य विजयी हुए हैं। वहीं, 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक दलों के सामने अलग चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव में निर्दलीय सदस्यों का समर्थन सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। चुनाव से पहले जहां राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के दम पर प्रधान बनाने की रणनीति बना रहे थे, वहीं परिणाम आने के बाद निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक बन गई है।

भाजपा प्रत्याशियों ने अलग-अलग बाड़ेबंदी कर संभाली कमान

भाजपा की टिकट पर वार्ड नंबर 3 से चुनाव जीतने वाले भूपेंद्र सिंह ने प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।उधर भाजपा की टिकट पर वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीतने बाली मंजू देवी ने प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

कांग्रेस के दोनों सदस्य भी बाड़ेबंदी में नजर आए

इस चुनाव का सबसे चर्चित पहलू यह है कि कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले दोनों सदस्य भी भूपेंद्र सिंह की बाड़ेबंदी में नजर आ रहे हैं। वार्ड नंबर 25 से प्रीति और वार्ड नंबर 11 से घनश्याम ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। दोनों सदस्यों की मौजूदगी ने पंचायत समिति के राजनीतिक समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है।

आज मतदान, सभी की निगाहें प्रधान पद पर

भूपेंद्र सिंह की बाड़ेबंदी में 19 सदस्यों के साथ होने और बहुमत के आंकड़े से अधिक समर्थन का दावा किया जा रहा है। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव को लेकर उनकी दावेदारी चर्चा के केंद्र में है। हालांकि, सदस्यों के समर्थन की वास्तविक स्थिति और अंतिम राजनीतिक तस्वीर मतदान के बाद ही स्पष्ट होगी। आज होने वाले प्रधान पद के चुनाव को लेकर अब पंचायत समिति की सियासत में हर गतिविधि पर नजर बनी हुई है।

उधर आज सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार में नवनिर्वाचित पंचायत चुनाव सदस्यों की बैठक होगी वहीं 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे 11.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। और 1 बजे तक नामांकन वापसी प्रकिया की जाएगी वहीं 3 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।