28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / 15 हजार बेरोजगारों का जिम्मा, जिले में रोजगार अधिकारी ही नहीं

15 हजार बेरोजगारों का जिम्मा, जिले में रोजगार अधिकारी ही नहीं

जिले में बेरोजगार युवाओं को राेजगार और बेरोजगारी भत्ता देने की जिम्मेदारी निभाने वाले रोजगार विभाग खुद संसाधनाें और कार्मिकों व अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:42 AM IST

Rajasthan News

प्रदेश भर में महज 15 ही जिला रोजगार अधिकारी कार्यरत है और ऐसे में एक-एक अधिकारी को दो से तीन जिलों की जिम्मेदारी मिली हुई है। ऐसे में कामकाज प्रभावित हो रहा है और युवाओं को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

एक अधिकारी पर दो से तीन जिलों की जिम्मेदारी

रोजगार विभाग में अधिकारियों व कार्मिकों की कमी होने के कारण अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। हालात यह है कि एक अधिकारी के कंधों पर दो से तीन जिलों का अतिरिक्त चार्ज है। वर्तमान में सवाईमाधोपुर जिले में भी रोजगार अधिकारी का पद रिक्त है। पूर्व में विभाग की ओर से यहां पर एक महिला अधिकारी को नियुक्त भी किया गया था, लेकिन उक्त अधिकारी का अन्य विभाग में चयन होने के कारण अब वह भी यहां से जा चुकी है।

भरतपुर के अधिकारी पर दिया हुआ जिम्मा

वर्तमान में जिले में रोजगार अधिकारी का पद रिक्त है और भरतपुर के जिला रोजगार अधिकारी को जिले का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके अलावा बारां में भी रोजगार अधिकारी का पद लम्बे समय से रिक्त है, जिसका प्रभार वर्तमान में कोटा के रोजगार अधिकारी को सौंपा गया है।

यह आ रही परेशानी

अधिकारियों व कार्मिकों की कमी के कारण विभागीय योजनाएं पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पा रही है। साथही बेरोजगार युवाओं को योजनाओं का पूरा लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। लम्बे समय से पोर्टल के नहीं चलने से बेरोजगारी भत्ते के आवेदनों की जांच तक नहीं हो पा रही है और ऐसे में बेरोजगारों को समय पर भत्ता भी नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में 15 हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं और इनमें से करीब चार हजार महिलाएं हैं।

इन जिलों में दे रखा अतिरिक्त चार्ज

  • जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बारां, चुरू , झालावाड़, बालोतरा आदि में रोजगार अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है और इसके अलावा कई जिलों में अन्य विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • फैक्ट फाइल
  • 15 हजार से अधिक बेरोजगार है जिले में
  • 4000 से अधिक महिलाएं इसमें शामिल
  • 15 ही रोजगार अधिकारी है प्रदेश में

3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है दिव्यांगों और महिलाओं को

इनका कहना है... यह सही है कि प्रदेश में रोजगार विभाग में लम्बे समय से अधिकारियों के पद रिक्त है। मुझे भी भरतपुर के साथ साथ सवाईमाधोपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।