
गंगापुरसिटी. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में शुक्रवार को यातायात शाखा की मैनेजिंग कमेटी की बैठक शाखा अध्यक्ष जी. एल. मीना की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उप मंडल सचिव डी. के. शर्मा ने कहा कि मेल एक्सप्रेस के लिंक में देरी से मेल एक्सप्रेस गार्ड नाराज है। उन्होंने बताया कि 19 गार्डों का नया शेड्यूल कमेटी की बैठक में तय हुआ, लेकिन प्रशासन ने इसे अभी तक लागू नहीं किया है।
सचिव आमिर खान ने बताया कि यातायात बॉक्स ब्वॉॅय की ड्यूटी 12 घंटे चल रही है। नियम के अनुसार यह गलत है। आठ घंटे ही ड्यूटी ली जानी चाहिए। केन्द्रीय सदस्य पी. सी. मीना ने कहा कि गंगापुरसिटी के प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर प्वाइंट्स मैन के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। वे सर्दी, गर्मी और बरसात में परेशानी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। उपाध्यक्ष शेर सिंह मीणा ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर भवानी सिंह, रामकिशन, प्रदीप तिवारी, अशोक गुप्ता, छुट्टनलाल मीना, मुंशीलाल मीना, गजनीलाल, मंगलसिंह जादौन, नइमुद्दीन खान, भूपेन्द्र गुर्जर, पदमचंद बैरवा, महेश सैन, बाबूलाल गुर्जर, इन्द्रसिंह गुर्जर, बेनीप्रसाद, गोपाल सैनी, रामहरी मीना, राजकुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, जाकिर खान, सोहेल खान आदि मौजूद थे।
बकाया बिलों में छूट 31 तक
गंगापुरसिटी. बिजली के बकाया बिलों में लगने वाले ब्याज व पेनल्टी में छूट की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। जयपुर विद्युत वितरण बिजली निगम ने सहायक अभियन्ता ने बताया कि निगम की ओर से बकाया बिलों की वसूली के लिए ऐमनेस्टी योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत उपभोक्ता (घरेलू व कृषि श्रेणी के नियमित व कटे हुए) बकाया बिलों का भुगतान कर ब्याज व पेनल्टी में छूट ले सकते हैं।
कार्यकर्ताओं की बैठक ली
गंगापुरसिटी. गरीब जनक्रान्ति पार्टी जिलाध्यक्ष दशरथसिंह चौहान व अन्य पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महूकलां, छावा की बगीची, बड़ा मोहल्ला आदि स्थानों पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। इस दौरान रामचरण सैनी, जीतू पाण्डे, लखन गुर्जर, पुखराज मीना, माउस खान, ओमप्रकाश अग्रवाल, हिम्मत सिंह, हरि प्रसाद बैरवा, दिलीप सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।