सवाई माधोपुर

Rajasthan: राजस्थान के नए जिलों पर सियासत! सांसद बोले-नहीं छिनने देंगे जिला, भले ही सड़कों पर उतरना पड़े

Rajasthan New Districts Politics: सांसद हरीश चन्द मीना ने कहा कि जिले के दर्जे को किसी भी हालात में नहीं छिनने देंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2024, 2:15 PM IST
Harish Chandra Meena

Gangapur City district: गंगापुरसिटी। सांसद हरीश चन्द मीना ने कहा कि गंगापुरसिटी व्यापार व शिक्षा का बड़ा केन्द्र है। यहां से सभी तरफ की कनेक्टिविटी है। जिले के दर्जे को किसी भी हालात में नहीं छिनने देंगे। मीना शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष जिले को यथावत रखने की मांग को लेकर चल रहे धरने को सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि जिले को बचाने के लिए भले ही सड़कों पर उतरना पड़े। यह कांग्रेस या किसी एक पार्टी की लड़ाई नहीं है। यह आम जनता की लड़ाई है। इसके लिए आम जनता ही आगे आएगी। यहां तेल मिल, चावल मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिले को छीनने का जो भी प्रयास कर रहे हैं, वो जनता को कैसे मुंह दिखाएंगे। जनता उनको गांवों में नहीं घुसने देगी। हालांकि उन्होंने आगामी 14 तारीख को होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन में आने में असमर्थता जताई। बताया कि लोकसभा की एक संसदीय समिति के वे सदस्य है और समिति दक्षिण भारत के दौरे पर जा रही है। इस कारण उनको समिति सदस्य होने के नाते जाना होगा। लेकिन 14 तारीख को जो भी निर्णय होगा, उसके साथ वे रहेंगे।

रीको उपक्रमी संगठन ने भी धरने को दिया समर्थन

इस दौरान रीको उपक्रमी संगठन ने भी धरने को समर्थन दिया। साथ ही नगरपरिषद के वार्डों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग एवं आमजन धरना स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान सांसद सहित अन्य ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उपक्रमी संगठन अध्यक्ष हनुमान नारौली, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंत्री संकेत गुप्ता, मनीष सागवान, जगदीश हेमनानी, हनुमान लोहा, देवकीनंदन गुप्ता, वीरेन्द खंडेलवाल, सतीश धर्मकांटा, वीरेन्द्र अग्रवाल, पीसीसी सचिव बृजलाल मीना पीलोदा, मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read
View All
Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’