सवाई माधोपुर

मुख्य बाजार में सड़क का कार्य शुरू

मुख्य बाजार में सड़क का कार्य शुरू

2 min read
मुख्य बाजार में बन रही नवीन सड़क।

बौंली. मुख्य बाजार की सड़क का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा शुरू करवा दिया गया। बारिश से खराब पड़े सदर बाजार के मुख्य रोड पर गहरे गड्ढे थे। पूर्व में करीब 40 वर्ष पहले सड़क का निर्माण हुआ था। लंबे समय से बाजार में दुकानदारों की नवीन सड़क को लेकर मांग चल रही थी। इसे ग्राम पंचायत द्वारा अनुमानित 9 लाख की नवीन सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सरपंच राजेश गोयल ने बताया कि व्यापारियों की मांग व मानसून के नजदीक होने से सड़क का कार्य शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा।


किसानों ने बनाई अपनी कंपनी
सवाईमाधोपुर. राजस्थान कृषि स्पद्र्धात्मक परियोजना के अंतर्गत बुधवार को बौंली क्लस्टर में कुंडेरा और मलारना डूंगर में किसानों द्वारा बनाई गई कृषक एग्रो उत्पादक समिति का आरएसीपी परियोजना निदेशक ओमप्रकाश द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कंपनी के माध्यम से कृषकों के लिए आवश्यक आदान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

साथ ही ग्रेडिंग मशीन एवं अनाज भंडारण गृह आदि का निर्माण भी किया जा सकता है। उपनिदेशक कृषि पीएल मीना ने कहा कि कृषि विभाग से पूरा सहयोग दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और कंपनी शेयर धारकों को सहायक निदेशक उद्यान सीपी बड़ाया, सहायक निदेशक कृषि रामराज मीना ने भी संबोधित किया।

जयसिंह एबीवीपी के जिला प्रमुख मनोनीत
सवाईमाधोपुर. एबीवीपी का प्रांत वर्ग नीम का थाना में सम्पन्न हुआ। इसमें जिले के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। वर्ग में कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष ने दायित्वों की घोषणा की। इसमें जयसिंह भारद्वाज को जिला प्रमुख मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त धीरेन्द्र सिंह जादौन, जगदीश मीणा को जिला सह प्रमुख, अमन चौधरी को विभाग संयोजक, चंचल शर्मा को जिला संयोजक, अपेक्षा अग्रवाल व दिलीप को जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया।


बैठक आज
बौंली. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व विधायक नवल किशोर मीणा के निर्देशन में खेड़ापति बालाजी परिसर फ्रेंड्स क्लब में गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाशचंद रावत ने बताया कि बैठक में 28 जून को होने वाले कांग्रेस के मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक में ब्लॉक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Published on:
21 Jun 2018 04:21 pm
Also Read
View All