सवाई माधोपुर

नसों में घुल रहा नशे का जहर ,खुलेआम फल-फूल रहा नशे का कारोबार ,महज 150 रुपए लगा रहे जिंदगी की कीमत

नसों में घुल रहा नशे का जहर ,खुलेआम फल-फूल रहा नशे का कारोबार ,महज 150 रुपए लगा रहे जिंदगी की कीमत
3 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 12:53 PM IST
कारोबार फल फूल रहा है।
नशे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है।

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय के आलनपुर में इन दिनों पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे ही नशे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। यहां खुलेआम ही चंद पैसों में स्मैक बेची जा रही है। इस नशे की चपेट में आने से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। यहां आलनपुर में खुलेआम दुकानों व घरों में स्मैक का व्यापार किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन आंखे मूंद कर बैठा है। प्रशासन की उदासीनता आमजन पर भी भारी पड़ रही है। नशे के कारोबार के चलते यहां दिनभर समाजकंटकों का जमावड़ा लगा रहा है।


तीन दुकानों से चला रहे कारोबार
आलनपुर में नशे का अवैध कारोबार खुलेआम परचूनी की तीन दुकानों से किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ घरों में भी धड़ल्ले से स्मैक बेची जा रही है। इन दुकानों पर सुबह से ही नशे के खरीदारों की भीड़ जुट जाती है।


150 रुपए की बिक रही एक पुडिय़ा
परचून की दुकानों पर कागज की पुडिय़ा बनाकर स्मैक बेची जा रही है। एक पुडिय़ा के एवज में लोगोंं से ये दुकानदार 150 रुपए वसूल रहे हैं। स्मैक लेने आने वाले ग्राहकों से पहले एक दुकान पर तो पैसे जमा कराए जाते हैं। इसके बाद दूसरी दुकान से स्मैक दी जाती है। कई बार दुकान पर भीड़ होने पर घरों से भी स्मैक दी जा रही है।



रविन्द्र सिंह, आयुक्त, नगर परिषद, सवाईमाधोपुर
मैने अभी यहां कुछ दिन पहले ही ज्वॉइन किया है। ऐसे में मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
योगेन्द्र फौजदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर


आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं
आलनपुर में फल फूल रहे नशे के कारोबार के चलते यहां आपराधिक गतिविधियों व चोरियों में भी इजाफा हो रहा है। कॉलोनी में आए दिन चोरियां हो रही है। चंद पैसे व अपने नशे की तलब मिटाने के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए स्मैकची आए दिन वाहनों की बैटरी, तार आदि चुरा रहे है। गत माह भी यहां कैंटरों की बैटरी चोरी हो गई थी।


ये बना रखे अड्डे
स्मैक का सेवन करने वाले लोग आलनपुर में बंद पड़े पुराने भवनों का उपयोग कर रहे हैं। यहां पुराने ग्राम पंंचायत के खण्डहर भवन में, गल्र्स स्कूल के पीछे खण्डहर में व दरगाह के पीछे स्थित खण्डहर में सुबह से ही स्मैकचियों का जमावड़ा लग जाता है।


पंजाब व हरियाणा से आ रहा जहर
सूत्रों के अनुसार जिले में पंजाब व हरियाणा से अवैध रूप से स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ लाए जा रहे हैं। आलनपुर में स्मैक को खरीदने के लिए सूरवाल, करमोदा, भाड़ौती आदि कई क्षेत्रों से लोग यहां पहुंच रहे हैं।

भवन नगर परिषद के पास, लेकिन उन्हें खबर तक नहीं
आलनपुर में ग्राम पंचायत का पुराना भवन नगर परिषद के पास है, लेकिन नगर परिषद ने सालों से इस खण्डहर में तब्दील हो चुके भवन की सुध तक नहीं ली है। ऐसे में यहां स्मैकचियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन नगर परिषद के आला अधिकारियों को इस बात की खबर तक नहीं है।

नगर परिषद ने सालों बीत जाने के बाद भी अब तक पुराने क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराने या नाकारा भवनों को ढहाने की जहमत तक नहीं उठाई है। आलनपुर के पुरानी ग्राम पंचायत भवन के रखरखाव का जिम्मा नगर परिषद का है। यहां संचालित हो रही अवैध गतिविधियों के बारे में मुझे जानकारी नहीं हैं। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

इंजेक्शनों से घोल रहे जहर
नशे में चूर लोग इंजेक्शनों में स्मैक आदि नशीला लिक्विड भरकर अपने शरीर में इंजेक्ट कर नशे में चूर हो रहे है। आलनपुर की पुरानी ग्राम पंचायत के खण्डहर में इंजेक्शन, खाली शीशियों आदि के ढेर लगे हुए हैं।इंजेक्शनों से घोल रहे जहरनशे में चूर लोग इंजेक्शनों में स्मैक आदि नशीला लिक्विड भरकर अपने शरीर में इंजेक्ट कर नशे में चूर हो रहे है। आलनपुर की पुरानी ग्राम पंचायत के खण्डहर में इंजेक्शन, खाली शीशियों आदि के ढेर लगे हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल