सवाई माधोपुर

कर्मचारियों का असहयोग आंदोलन जारी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 4:26 PM IST
पंचायतीराज कर्मचारी।
चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति धरने पर बैठे पंचायतीराज कर्मचारी।

चौथ का बरवाड़ा. वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई बार समझौते होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों द्वारा असहयोग आंदोलन किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी पिछले तीन दिनों से राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद के बैनर तले पंचायत समिति कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।


इस दौरान परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि तीनों घटक संगठन आरआरडीस, पीईओ व बीडिओ की मांग पर विगत तीन सालों के दौरान सरकार एवं शासन द्वारा बार बार लिखित समझौता किया जा रहा है, लेकिन इन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है तथा मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब असहयोग आंदोलन जारी रहेगा।


पंचायतों में कामकाज ठप
आंदोलन से पंचायतों में कामकाज ठप हो गया है। ग्रामीण विकास की योजनाओं के साथ ही पंचायत समिति के विकास कार्य भी प्रभावित होने लगे है। ग्रामीण अपने कार्य को लेकर ग्राम पंचायत को जा रहे है, लेकिन परेशान होकर वापस लौट रहे हैं।


खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
सवाईमाधोपुर. पुलिस लाइन मैदान पर चल रही 63वीं राज्य स्तरीय छात्रा हैण्डबॉल क्रीडा प्रतियोगिता में शुक्रवार को गंगानगर व कोटा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गंगानगर विजयी रहा। इसी प्रकार अजमेर ने डूंगरपुर को व जयपुर ने नागौर को, राजसमंद ने बीकानेर को, चुरू ने बारां को उदयपुर ने सवाईमाधोपुर को, हनुमानगढ़ ने जोधपुर को, भीलवाड़ा ने जालौर को, बाडमेर ने बूंदी, सीकर ने सिरोही को, जयपुर अकादमी ने झुंझुनंू को, कोटा ने टोंक को, पाली ने डूंगरपुर को, जयपुर ने बीकानेर को,राजसमंद ने नागौर को, चुरू ने सवाईमाधोपुर को व उदयपुर ने बारां को मात दी।


प्रतियोगिता की संयुक्त संचालन सचिव रेणु भास्कर ने बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे से अलवर व जोधपुर,भरतपुर व जालौर, बाडमेर व सिरोही, सीकर व बूंदी, जयपुर अकादमी व बांसवाड़ा, करौली व झुंझुनूूं व अजमेर व चितौडगढ़़ के बीच मुकाबले होंगे।


मरम्मत की मांग
सवाईमाधोपुर. आलनपुर निवासी घनश्याम योगी ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आलनपुर की जोगी बावड़ी की मरम्मत की मांग की। प्राथी ने बताया कि बारिश के कारण बावड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को बावड़ी की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
15 Sep 2018, 4:26 PM IST
Published on: