सवाई माधोपुर

Sawai Madhopur News: रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए बंद रहेगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें- अब कब कर सकते हैं टाइगर सफारी

Ramthambore National Park: वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राइजिंग राजस्थान के चलते करंट ऑनलाइन बुकिंग को बंद किया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2024, 1:54 PM IST
Ranthambore Tiger Reserve

Ranthambore Safari: सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर में वर्तमान में पर्यटन सीजन पीक पर है। दिसम्बर माह में शीतकालीन अवकाश और नया साल होने के कारण रणथम्भौर में देशी विदेशी पर्यटकों की आवक भी अधिक रहती है। लेकिन इस बार रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 7 से 12 दिसम्बर के बीच करंट ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राइजिंग राजस्थान के चलते करंट ऑनलाइन बुकिंग को बंद किया है। इसे 13 दिसम्बर से शुरू किया जाएगा।

डेलीगेट्स के पार्क भ्रमण पर जाने का है कार्यक्रम

वन अधिकारियों ने बताया कि 7 से 12 दिसम्बर तक जयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन किया जाना है। इसमें देशी-विदेशी उद्योगपति शिरकत करेंगे। इस दौरान कई बड़े डेलिगेटस का रणथम्भौर पार्क भ्रमण का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। ऐसे में उनकी सुविधा और पार्क भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो, इसके लिए 7 से 12 दिसम्बर तक रणथम्भौर में करंट ऑनलाइन बुकिंग को बंद किया गया है। इस संबंध में वन विभाग की ओर से बुकिंग साइट पर भी जानकारी अपलोड की गई है। हालांकि वनविभाग की साइट पर वर्तमान में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं खुल रही है और राइजिंग राजस्थान का संदेश दिख रहा है। विभाग इसे तकनीकी समस्या बता रहा है।

राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान रणथम्भौर में पार्क भ्रमण पर आने वाले डेलिगेटस को भ्रमण कराने के लिए वन विभाग की ओर से 7 से 12 दिसम्बर तक की दोनों पारियों को मिलाकर 52 पर्यटन वाहनों को रिजर्व में रखा गया है। इसमें प्रति पारी करंट ऑनलाइन में 16 कैंटर और स्पेशल श्रेणी की दस जिप्सियों को रिजर्व में रखा गया है। ऐसे में प्रति पारी 26 वाहन और दोनों पारियों में कुल मिलाकर 52 वाहनों को रिजर्व किया गया है।

प्रतिदिन 52 वाहन रहेंगे रिजर्व

राइजिंग राजस्थान समिट के कारण करंट ऑनलाइन और वीआईपी कोटे के के दोनों पारियों को मिलाकर 52 वाहनों को डेलिगेटस के लिए रिजर्व किया गया है। ऐसे में 7 से 12 दिसम्बर तक करंट ऑनलाइन व वीआईपी कोटे में बुकिंग नहीं होगी। 12 दिसम्बर के बाद फिर से इसे शुरू किया जाएगा।
-प्रमोद कुमार धाकड़, उपवन संरक्षक (पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना

Updated on:
5 Dec 2024, 1:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल