
भगवतगढ़ . संसदीय सचिव ने रविवार को भगवतगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी। इस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कस्बे में डोबेल से गिरधरपुरा एवं भगवतगढ़ से झौपडा रोड के नवीनीकरण के टेंडर हो चुके है। कुछ समय बाद इनके नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
इस दौरान चौथ का बरवाड़ा मंडल अध्यक्ष जम्मू कुमार जैन, मूलचंद माहुर, शिखरचंद जैन, धर्मपाल टेलर, मोहनलाल शर्मा , सूरज शर्मा, रतन मोदावत, रामजी , सत्यनारायण आदि थे।
झौपड़ा में गौरव पथ का लोकार्पण : गोठवाल ने झौपड़ा में नवनिर्मित गौरव पथ का लोकार्पण किया। भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपसिंह गुर्जर एवं प्रहलाद मीना मैनेजर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने राउमावि भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा झौपडा से भगवतगढ़ वाले मार्ग नवीनीकरण के लिए दो करोड़ रुपए की लागत से कार्य कराने की घोषणा भी की।
गलवा नदी पर बनी पुलिया की ऊंचाई बढाने का कार्य सडक़ के नवीनीकरण के दौरान कराने के लिए कहा। झौपडा से जगमोदा के बीच के करीब 2 किलोमीटर के टुकड़े को भी सडक़ से जोडऩे की घोषणा की। नाहरी खुर्द से झडक़ून तक सडक़ निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत के लिए भी एक लाख रुपए की घोषणा की। बगीना गांव में पांच लाख की लागत से बगीना से गुर्जर बस्ती तक ग्रेवल सडक़ बनाने, पेयजल की घोषणा की।
समस्याओं पर की चर्चा
गोविन्द नारायण शर्मा ने बताया कि इसमें व्यवस्थापक विजय सिंह राजपूत ने कहा कि कुछ समाजकंटक गोशाला पर अतिक्रमण करना चाहते हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुर्जर, अशोक चौधरी आदि थे।